फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bail application of accused who grabbed money rejected

Gorakhpur News: रुपये हड़पने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Bail application of accused who grabbed money rejected
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपया हड़पने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सुबोध वार्ष्णेय ने शाहपुर थाना क्षेत्र के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास, मोती पोखरा निवासी आरोपी किस्टीना की जमानत अर्जी अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दी है।
अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार मिश्र एवं राम प्रकाश सिंह का कहना था कि वादी राजेश कुमार सिंह की दुकान पर आरोपी किस्टीना पत्नी अशोक कुमार सिंह का आना जाना था। किस्टीना मेडिकल काॅलेज में हेड नर्स है और उसका पति स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। दोनों ने बताया कि उनके एक परिचित सूर्य प्रताप मल्ल रेलवे में मंत्री कोटा से नौकरी लगवाते हैं।
विज्ञापन

वादी उन दोनों के बहकावे में आकर पत्नी रेनू सिंह की नौकरी रेलवे में लगवाने के लिए अपने खाते से जरिए आरटीजीएस से कुल पांच लाख 93 हजार रुपये आरोपी किस्टीना के खाते में ट्रांसफर किया और 55 हजार रुपये सूर्य प्रताप मल्ल के खाते में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार वादी ने आरोपियों को कुल छह लाख 48 हजार रुपये दिए। कुछ दिन बाद सूर्य प्रताप मल्ल ने वादी के मोबाइल पर रेलवे बोर्ड की लिस्ट भेजी और बताया की आपकी पत्नी की नौकरी स्टेशन मास्टर के पद पर लग गई है और लखनऊ के चंद्रा अस्पताल में मेडिकल होना है। वहां पहुंचने पर पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है और आरोपियों ने बहुत से लोगो के साथ ठगी, धोखाधड़ी और कूट रचना कर करीब 56 लाख रुपया हड़प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed