फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   badminton coach died in road accident

Gorakhpur News: ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, हादसे में बैडमिंटन कोच मौत

Sat, 18 Mar 2023 03:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 18 Mar 2023 03:35 PM IST
सार

 रजनीश चन्द रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में संविदा पर बैडमिंटन कोच थे। सुबह करीब छह बजे वह बाइक से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने स्टेडियम जा रहे थे। धर्मशाला ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

विज्ञापन
badminton coach died in road accident
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर के धर्मशाला ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह अनियंत्रित बाइक फिसलने से ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई जिससे बैडमिंटन कोच रजनीश चंद की मौत हो गई। वह रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने जा रहे थे।

विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के महादेवपुरम, बशारतपुर निवासी आर्मी से रिटायर्ड राणा प्रताप चन्द के इकलौते बेटे रजनीश चन्द रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में संविदा पर बैडमिंटन कोच थे। सुबह करीब छह बजे वह बाइक से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने स्टेडियम जा रहे थे। धर्मशाला ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। हेलमेट लगाने के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे की जानकारी होते ही स्टेडियम के खिलाड़ी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर, बेटे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। रजनीश की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी, अधिकारी और कर्मचारियों ने शोकसभा कर रजनीश को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, पूर्व उप निदेशक खेल एलआर पटेल, धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, सीमा विश्वकर्मा, सुजीत कुमार गौतम, चंद्रेश पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed