{"_id":"6130abc909743b746630deb0","slug":"b-sc-agriculture-and-b-tech-entrance-examinations-will-be-offline-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीएससी कृषि व बीटेक की प्रवेश परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन, इस वजह से बदला गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: बीएससी कृषि व बीटेक की प्रवेश परीक्षाएं होंगी ऑफलाइन, इस वजह से बदला गया फैसला
Thu, 02 Sep 2021 04:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:17 PM IST
सार
अभ्यर्थियों की मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बदला फैसला, चार व पांच सितंबर तय हुई परीक्षा की तारीख, परिसर में होगी परीक्षा।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीटेक और बीएससी कृषि में प्रवेश के लिए अब ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले इसे ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना निर्णय बदल दिया है। बीएससी कृषि की परीक्षा चार सितंबर तथा बीटेक की परीक्षा पांच सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
दोनों ही परीक्षाएं विश्वविद्यालय केंद्र में आयोजित की जाएंगी। निर्णय लेने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इन पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे राज्यों से आवेदन करने वालों अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय विशेष कोटे से प्रवेश देगा। बीटेक के सभी चार ब्रांच की कुल 300 सीट के लिए 2572 और बीएससी कृषि की 150 सीटों के लिए 4000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
स्नातक और परास्नातक के विभिन्न विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा 26 अगस्त से ही चल रही है। स्नातक की प्रवेश परीक्षा 10 सितंबर तो परास्नातक की 14 सितंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी है। मगर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नजरिए से इन विद्यार्थियों को टोफेल उत्तीर्ण होने के साथ हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक होगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय और नाथपंथ पर विश्वविद्यालय की ओर से शुरू किए गए दो कोर्स करने की अनिवार्यता रहेगी।
विज्ञापन
1439 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को सुबह की पाली में बीसीए की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 1647 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 1310 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 337 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को छोड़ दी। दोपहर की पाली में एमएससी होम साइंस की प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा के लिए 168 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। 129 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 39 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 1439 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।