फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   B.Ed Entrance Exam 2022 in gorakhpur

B.Ed Entrance Exam: 51 केंद्रों पर आयोजित हुई बीएड प्रवेश परीक्षा, दिनभर जाम रहा शहर

Thu, 07 Jul 2022 09:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jul 2022 09:31 AM IST
सार

पहली पाली में 20,725 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि, 1,825 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 20,745 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1855 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। राहत की बात यह रही कि केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।

विज्ञापन
B.Ed Entrance Exam 2022 in gorakhpur
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सामने लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुधवार को जिले के 51 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 22,600 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

विज्ञापन


पहली पाली में 20,725 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि, 1,825 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, दूसरी पाली में 20,745 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1855 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। राहत की बात यह रही कि केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। हालांकि, गर्मी की वजह से परीक्षार्थियों के साथ आए लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परीक्षा को लेकर केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला डेढ़ घंटा पूर्व से ही शुरू हो गया था। नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षक, केंद्रों पर मुस्तैद नजर आए। नकलविहीन परीक्षा के लिए केंद्रों के सभी कमरों की वेबकास्टिंग के प्रबंध किए गए थे। इसकी निगरानी आयोजक महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में कुल 85 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। इन तीनों जिलों के केंद्रों पर पहली पाली में परीक्षा के लिए कुल 37,829 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसके सापेक्ष 34,802 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3027 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि, दूसरी पाली में 34,826 अभ्यर्थी शामिल हुए। 3,003 ने परीक्षा छोड़ दी।

परीक्षा की नोडल समन्वयक प्रो. सुषमा पांडेय ने बताया कि सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षाओं का आयोजन हुआ है। कहीं से कोई भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।
 

बोले अभ्यर्थी

इस बार पेपर बेहद अच्छा हुआ है। रिजनिंग ने राह आसान कर दी है। रिजनिंग के सारे सवाल बेहद सरल थे। इसकी बदौलत नंबर अच्छा आएगा। -दीप नारायण, अभ्यर्थी
 

इस बार की परीक्षा में गणित के प्रश्न पत्र कुछ उलझाऊं थे, लेकिन अन्य विषय बेहद सरल थे। गणित के कुछ सवालों का जवाब नहीं कर सका। अन्य विषय अच्छे हुए हैं। -नीलू गुप्ता, अभ्यर्थी

इस बार की परीक्षा में जीएस अच्छा नंबर दिलाएगा। जीएस की तैयारी अच्छी थी। इसका फायदा हुआ कि जीएस के सभी प्रश्न आसान लगे। नंबर अच्छा मिलेगा। -पल्लवी सिंह, अभ्यर्थी

अंग्रेजी के साथ गणित थोड़ा कठिन लगा। लेकिन, अन्य विषयों की तैयारी अच्छी थी। अंग्रेजी के कुछ प्रश्न समझ में नहीं आ रहे थे, फिर भी परीक्षा में अच्छा नंबर मिलेगा। -अनूप कुमार पासवान, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed