{"_id":"62c54744149cd97cab701ed2","slug":"ayushman-card-will-be-made-daily-at-1000-places-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: गोरखपुर में रोजाना 1000 स्थानों पर बनेगा आयुष्मान कार्ड, इनसे भी कर सकते हैं संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayushman Card: गोरखपुर में रोजाना 1000 स्थानों पर बनेगा आयुष्मान कार्ड, इनसे भी कर सकते हैं संपर्क
Wed, 06 Jul 2022 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:02 PM IST
सार
अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड के लिए सत्यापन काफी आसान है। नोडल अधिकारी ने बताया कि सिर्फ राशन कार्ड और आधार कार्ड से इन लाभार्थियों का सत्यापन हो जाएगा और आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर आयुष्मान
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 20 जुलाई तक मनाए जाने वाले पखवाड़ा में अंत्योदय कार्डधारक लाभार्थी अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता या कोटेदार से संपर्क कर इस अभियान के तहत नि:शुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। जिले में राशन की दुकानों समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर इस संबंध में प्रत्येक कार्यदिवस में करीब 1000 स्थानों पर विलेज लेवल इंटरप्रेन्योरशिप (वीएलई) के माध्यम से कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 1.26 लाख अंत्योदय कार्डधारक परिवारों के करीब 4.83 लाख सदस्य 23 जुलाई 2021 से ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के दायरे में आ गए हैं। लेकिन, आयुष्मान कार्ड सिर्फ 1.15 लाख लोगों ने ही बनवाया है।
प्रत्येक लाभार्थी तक कार्ड की पहुंच बनाने के लिए अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा शुरू किया गया है। क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और कोटेदार को निर्देशित किया गया है कि वह पात्र लाभार्थियों की कार्ड बनवाने में मदद करें। कार्ड होने से प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा आकस्मिक परिस्थितियों में मिल सकेगी।