फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ayurveda prescriptions and methods of yoga in UP villages

यूपी: गांवों में बताएंगे आयुर्वेद के नुस्खे और योग के तरीके, 60 हजार लोगों के स्वास्थ्य की होगी देखभाल

Mon, 01 Feb 2021 09:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda prescriptions and methods of yoga in UP villages
आयुर्वेद और योग। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के बीच आयुर्वेद के नुस्खे और योग की ताकत ने विभाग को नई संजीवनी दे दी हैं। इसका नतीजा यह है कि शासन आयुर्वेद के नुस्खे और योग के तरीके को गांव-गांव जाकर बताएगा। गांव में औषधीय पौधों की पहचान भी कराई जाएगी। साथ ही बीमारियों से बचाव के तरीके भी बताएं जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए 12 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया गया है। शासन ने इन सेंटरों के लिए 72 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। आयुर्वेद के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अब इलाज से ज्यादा उसके बचाव पर जोर देंगे।
विज्ञापन


कोविड टीकाकरण में आयुर्वेद और योग की बदौलत लोगों ने काफी राहत पाई है। इसके बाद सरकार ने भी आयुर्वेद और योग पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके तहत 12 राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए 72 लाख रुपये खर्च भी किया जा रहा है। इन सेंटरों पर एक-एक महिला-पुरुष योग शिक्षक रखे जाएंगे। वह आसपास के गांवों में जाकर योगके गुर सिखाएंगे। इस बीच गांव के लोगों की स्वास्थ्य जांच भी होगी।

 

हर सेंटर से पांच हजार की आबादी को जोड़ा जाएगा

एक हेल्थ वेलनेस सेंटर पांच हजार की आबादी को योग व घरेलू औषधियों के बारे में बताया जाएगा। ऐसे में 12 सेंटरों पर पहले 60 हजार आबादी योग और आयुर्वेद के नुस्खे जान सकेगी। इन सबके हेल्थ कार्ड भी बनाए जाएंगे। इनका डाटा विभाग रखेगा। परेशानी होने पर हेल्थ कार्ड नंबर से बीमारी का पता लगाकर उसका इलाज किया जाएगा।

इन अस्पतालों को मिले रुपये
तीन लाख   कालेसर
तीन लाख   भलुआन
15 लाख   नर्रेखास
तीन लाख   कुरावल
तीन लाख   भाटपार बनकट
तीन लाख   दुबौली
तीन लाख   देईडीहा
तीन लाख   मामखोर
तीन लाख   फरदहनी
तीन लाख   विशुनपुरा
तीन लाख   मंझरिया
15 लाख   असौजी

 

22 योगाचार्य की हुई नियुक्ति

12 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर 22 योगाचार्य की नियुक्ति हो चुकी है। इनमें 10 पुरुष योगाचार्य और 12 महिला योगाचार्य शामिल हैं। यह लोग ग्रामीणों को योग सिखाएंगे और योग से होने वाले फायदे भी बताएंगे।

तीन नए हेल्थ वेलनेस सेंटर और खोले जाएंगे
शासन ने तीन और नए हेल्थ वेलनेस सेंटर खोलने की अनुमति दी है। इनमें पिपराइच के पतरा, पीपीगंज और खजनी के बहुरीपार स्वास्थ्य केंद्र को शामिल किया गया है। जल्द ही इन सेंटरों के लिए शासन की ओर से बजट भी मिल जाएगा।    

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने कहा कि 12 हेल्थ वेलनेस सेंटर पर 22 योगाचार्यों की नियुक्ति हो चुकी हैं। जल्द ही यह लोग गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देना शुरू कर देंगे। ग्रामीणों को योगा सिखाएंगे और उसके फायदे भी बताएंगे। आयुर्वेद की जानकारी भी दी लोगों को दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed