{"_id":"66cc25d6f952807565012c0d","slug":"ayurveda-is-a-powerful-medium-of-home-treatment-prof-giridhar-vedantam-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-663999-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घरेलू उपचार का सशक्त माध्यम है आयुर्वेद : प्रो. गिरिधर वेदांतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घरेलू उपचार का सशक्त माध्यम है आयुर्वेद : प्रो. गिरिधर वेदांतम
विज्ञापन
-महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक समारोह की व्याख्यानमाला का चौथा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। आधुनिक जीवन शैली में बढ़ते तनाव और रासायनिक औषधियों के प्रभावों के कारण लोग अब आयुर्वेद और घरेलू उपचारों की ओर लौट रहे हैं। आयुर्वेदिक उपचार न केवल शरीर के रोगों का निदान करते हैं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
ये बातें महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक समारोह के तहत ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति व्याख्यानमाला के चौथे दिन मुख्य वक्ता गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के द्रव्यगुण विभाग के प्रो. गिरिधर वेदांतम ने कहीं। वे ‘आयुर्वेद के घरेलू उपचार: पारंपरिक औषधियों के लाभ’ विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजमर्रा के छोटे-मोटे रोगों के लिए डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं मिलता।
घरेलू सामान की उपयोगिता बताते हुए प्रो. वेदांतम ने कहा कि हल्दी एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की औषधि है। हल्दी का सेवन दूध के साथ करने से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। सर्दी-जुकाम, त्वचा पर चोट जलने पर हल्दी को पानी या शहद के साथ मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भरता है। इसी तरह तुलसी को आयुर्वेद में ‘जीवन का अमृत’ कहा जाता है। सर्दी, खांसी, और बुखार जैसी समस्याओं में तुलसी के पत्ते लाभकारी हैं।
विज्ञापन
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। त्वचा की समस्याओं, जैसे दाद या खाज में, नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर लगाने से फायदा होता है। नीम का रस पीने से खून साफ होता है और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शहद और नींबू के मिश्रण से गले की खराश और खांसी में आराम मिलता है।
व्याख्यानमाला की अध्यक्षता संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठता प्रो. सुनील कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ, डॉ .अमित दुबे, डॉ. अनुपमा ओझा, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. अंकिता मिश्रा, डॉ. अवेद्यनाथ सिंह, डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव, धनंजय पांडेय, अनिल मिश्रा, डॉ. अखिलेश दुबे, प्रज्ञा सिंह, डॉ. रश्मि झा, जन्मेजय सिंह, अनिल शर्मा, मिताली शर्मा सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

25जेएनडी18: कपास में पत्ता लेपट बीमारी आने से खराब हो रही कपास की फसल। संवाद