फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto-rickshaw coming from the wrong side hits bike in Gorakhpur; woman injured.

आमने-सामने भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, युवती के सिर में गंभीर चोट

Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महावीर छपरा/गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, महावीर छपरा/गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

भलुआन से गोरखपुर की ओर जा रहे ई-रिक्शा में  गुड़िया(27) सवार थीं। बताया जा रहा है कि यूनियन बैंक के पास पहुंचते ही सामने से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में गुड़िया के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।
 

विज्ञापन
Auto-rickshaw coming from the wrong side hits bike in Gorakhpur; woman injured.
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेलीपार थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेवई चौराहे के यूनियन बैंक के पास पिकअप और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवती और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भलुआन से गोरखपुर की ओर जा रहे ई-रिक्शा में  गुड़िया(27) सवार थीं। बताया जा रहा है कि यूनियन बैंक के पास पहुंचते ही सामने से रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे में गुड़िया के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।

विज्ञापन

पिकअप चालक मोहन पुत्र हरीलाल, निवासी हरदिया, थाना गीडा के अनुसार फोरलेन कट के पास जाम होने के कारण वह रॉन्ग साइड से निकल रहा था। चालक का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक तेज रफ्तार में मोबाइल चला रहा था। उसके मुताबिक उसने पिकअप रोकने का प्रयास किया, लेकिन ई-रिक्शा आकर पिकअप से टकरा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप चालक और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed