{"_id":"63c103f6ebd894220e1356bc","slug":"auto-overturned-after-hitting-jeep-one-killed-five-injured-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीप से टकराकर ऑटो पलटा, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीप से टकराकर ऑटो पलटा, एक की मौत, पांच घायल
Fri, 13 Jan 2023 12:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:40 PM IST
सार
जिला अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। पुलिस जीप को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान शाहपुर के बिछिया निवासी सनी (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के नेवास चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर जीप से टकराकर ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। पुलिस जीप को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान शाहपुर के बिछिया निवासी सनी (18) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया कॉलोनी निवासी भजुराम ऑटो रिजर्व करके पत्नी चंपा देवी (46), बेटी सुधा (19), ज्योति (13), बेटा सनी, गौरी देवी (43), झीनक (49) के साथ संतकबीरनगर जा रहे थे। ऑटो अभी सहजनवां थाना क्षेत्र के नेवास चौराहे के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही जीप ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची घघसरा पुलिस घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में सनी की मौत हो गई।
विज्ञापन