फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto drivers will face arbitrariness challan will be cut middle seat will be confiscated

गोरखपुर में कटेगा चालान: अब नशे में नहीं लहराएंगे ऑटो, हटेगी बीच की सीट, नहीं बजेगा 'लाल घाघर'

Wed, 03 May 2023 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 May 2023 03:19 PM IST
सार

गोरखपुर शहर के भीतर से विभिन्न जगहों पर चलने वाले ऑटो में ओवरलोड सवारी बिठाए जाते हैं। बीच में सीट होने की वजह से महिला यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। साउंड सिस्टम के जरिये चालक अश्लील व फूहड़ गाने बजाते हैं। इससे युवतियों, महिलाओं और छात्राओं को शर्मसार होना पड़ता है।

विज्ञापन
Auto drivers will face arbitrariness challan will be cut middle seat will be confiscated
जंगल कुसम्ही रोड पर ऑटो में ओवरलोड बैठी सवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के भीतर ऑटो वालों की मनमानी अब नहीं चलने पाएगी। पुलिस उस पर ब्रेक लगाएगी। ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और फूहड़ गाना बजाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एक मई को अमर उजाला के पेज नंबर तीन पर छपी 'नशे में चलाता है ओवरलोड ऑटो, गाना सुनवाता है लाल घाघरा' खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि चार मई को नगर निकाय चुनाव खत्म होने के बाद सघन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की युवतियों की परेशानी: नशे में ड्राइवर चलाता है ओवरलोड ऑटो, गाना सुनाता है...लाल घाघरा
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के भीतर से विभिन्न जगहों पर चलने वाले ऑटो में ओवरलोड सवारी बिठाए जाते हैं। बीच में सीट होने की वजह से महिला यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। साउंड सिस्टम के जरिये चालक अश्लील व फूहड़ गाने बजाते हैं। इससे युवतियों, महिलाओं और छात्राओं को शर्मसार होना पड़ता है।


इसकी शिकायत सामने आने पर अमर उजाला ने लाइव किया। मालूम हुआ कि महिलाओं की शिकायत सही है। ऑटो चालक तय मानक पूरा नहीं करते। तेज रफ्तार में ऑटो चलाना उनका शौक है। ओवरलोड सवारी बैठाना तो उनके लिए आम बात हो चुकी है। गाने भी खूब बजाए जाते हैं। सोमवार को पुलिस महकमा हरकत में आया और कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

इस संबंध में एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि चार मई को नगर निकाय चुनाव खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सघन अभियान चलाकर ऐसे ऑटो चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed