फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Auto drivers made stands at intersections, jam stopped speed of vehicles

Gorakhpur News: चौराहों पर ऑटो वालों ने बना लिया स्टैंड, जाम ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 12:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Jan 2024 12:58 PM IST
सार

गोरखपुर शहर से ऑटो बाहर नहीं करने में हुई लापरवाही का नतीजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। जाम में फंसने के बाद लोगों का जरूरी समय बर्बाद हो रहा है और लोग अधिकारियों को कोस रहे हैं।

विज्ञापन
Auto drivers made stands at intersections, jam stopped speed of vehicles
नौसड़ बस स्टेशन के सामने सवारी बैठाते ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह चौराहों पर खड़े होने वाले ऑटो ही है। बुधवार को शहर में हर तरफ जाम लगा रहा और लोग परेशान दिखे। ऑटो को व्यवस्थित करने के लिए कवायद तो कई बार की गई, लेकिन आज तक इसपर काम नहीं हो सका है, जिस वजह से आज भी चौराहों पर ऑटो वाले जबरन स्टैंड बना लिए हैं। लोग जाम में फंसकर परेशान होते हैं।

विज्ञापन


शहर से ऑटो बाहर नहीं करने में हुई लापरवाही का नतीजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। जाम में फंसने के बाद लोगों का जरूरी समय बर्बाद हो रहा है और लोग अधिकारियों को कोस रहे हैं। नगर निगम ने शहर से ऑटो को बाहर करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। इसके साथ यातायात पुलिस की व्यवस्था में खामियों से जाम लग रहा है।
विज्ञापन



 

दोपहर 1:15 बजे
मोहद्दीपुर चौराहे पर 100 से अधिक वाहनों के पहिए रेंग रहे थे। ऑटो चालकों ने सड़क के किनारे ऑटो खड़ा कर दिया था। इस कारण साइड लेन से निकलने वाले लोगों को भी फंसना पड़ा। इस मौके पर यातायात पुलिस सिपाही भी थे, लेकिन वाहनों को आगे बढ़ने का इशारा करने के साथ ऑटो पर ध्यान नहीं दे रहे थे।

दोपहर 3:30 बजे
कचहरी चौराहे पर सिग्नल बंद होने के कारण लंबा जाम लग गया था। इस कारण 300 से अधिक वाहन जाम में फंस गए थे। सिपाही जाम हटाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन धीरे-धीरे ही वाहनों को निकलने की नौबत आ रही थी।



 

विज्ञापन

दोपहर 1:30 बजे
शास्त्री चौक पर सड़क पर एक साथ इतने ऑटो चलने लगे कि जाम की नौबत बन गई। ऑटो चालक इसी बीच में सवारियां भी बैठा रहे थे। यहीं कारण था कि कार के साथ दोपहिया सवार भी जाम फंस रहे थे। चौराहे पर सिपाही नहीं थे।

दोपहर 2:00 बजे
आंबेडकर चौक पर तीन ओर से आने वाले ऑटो के कारण जाम लगने लगा। इसकी वजह यह रही है कि वहां पर ऑटो चालक सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर दिए थे। सवारियां उतारने के साथ बैठाने के लिए भी वे इंतजार कर रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed