फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aunty leaves Bulldog, children, elderly in the park, how to walk in Gorakhpur

Gorakhpur News: आंटी जी पार्क में छोड़ देती हैं बुलडॉग, बच्चे, बुजुर्ग कैसे करें वॉक

Wed, 01 May 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Aunty leaves Bulldog, children, elderly in the park, how to walk in Gorakhpur
पार्क की फोटो( सांकेतिक) - फोटो : istock

 दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के बाद जिले में भी पालतू कुत्ते काे लेकर विवाद सामने आया है। यह विवाद अब अधिकारियों तक पहुंच गया है। रामगढ़ताल इलाके के एक युवक ने एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई से शिकायत की है। युवक का कहना है कि बुलडॉग की वजह से पार्क में बच्चे, बुजुर्ग टहल नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


एक आंटी पालतू बुलडॉग लेकर साथ में आती हैं। उसे पार्क में खुला छोड़ देती हैं, डॉग की दहशत में टहलने वाले लोग इधर-उधर हो जाते हैं।

रामगढ़ताल इलाके आम्रपाली आवासीय योजना निवासी सर्वेंद्र सिंह ने मंगलवार को एसपी सिटी को शिकायत पत्र दिया है। जिसमे लिखा है कि 26 अप्रैल को रात में आठ बजे घर के सामने स्थित पार्क में एक बुद्र विहार की महिला पुत्री के साथ अपना पालतू बुलडॉग लेकर आईं।
विज्ञापन


पार्क में मेरी बहन, भाई और पड़ोस के लोग टहल रहे थे। महिला ने पार्क में बुलडॉग खुला छोड़ दिया था। महिला से मैंने बुलडॉग को चेन में बांधने के लिए कहा। इस पर वह नाराज हो गईं, गाली बकते हुए मेरे घर तक आ गईं। घर पर मां ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह चप्पल लेकर अंदर चली आईं। उनके फोन करने पर 4-5 लड़के भी कार से आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में खेलना है तो बुलडॉग से लड़ो
सर्वेंद्र का कहना है कि महिला की कालोनी में दहशत है। आए दिन पार्क में वह बुलडॉग छोड़ देती हैं। कहती हैं कि पार्क में खेलना है तो बुलडॉग से लड़ना पड़ेगा। सर्वेंद्र ने बताया कि बुलडॉग कई लोगों को काट चुका है। इसकी भी सोसाइटी में शिकायत पहले चुकी है। कुछ भी कहने पर महिला मारने पीटने की बात करती है। सर्वेंद्र ने पुलिस से महिला के खिलाफ एफआईआर लिखकर कार्रवाई करने गुहार लगाई है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संबंधित थाने को शिकायत पत्र की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है। जहां भी पब्लिक की भीड भाड़ हो वहां कोई भी पालतू जानवर खुला रखने की छूट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed