{"_id":"5e993b838ebc3e75db267d71","slug":"aunt-and-niece-died-on-suspicious-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भतीजी को लेकर मायके गई थी चाची, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी को लेकर मायके गई थी चाची, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत, जानें क्या है पूरा मामला
Fri, 17 Apr 2020 10:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
गोला इलाके में अपने मायके सेमरी गांव गई सबीना (24) और उसकी भतीजी शबनम (18) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सबीना के मायके वालों के मुताबिक, आपसी विवाद में दोनों ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, कोड़री गांव निवासी शबनम के पिता सनऊर की मौत हो चुकी है। मां मजदूरी करती हैं। उसकी चाची सबीना का पति विदेश रहकर कमाता है। पड़ोस के गांव सेमरी में ही सबीना का मायका है। सबीना बुधवार को शबनम के साथ अपने मायके सेमरी गांव चली गई।
बृहस्पतिवार की सुबह सबीना के मायके से शबनम की मां के पास फोन आया। कहा गया कि दोनों ने जहर खा लिया है। अस्पताल लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर शबनम की मां भी गोला सीएचसी पहुंच गईं। वहां सबीना और शबनम के मुंह से झाग निकलता देखकर डॉक्टरों ने जहर खाने की आशंका जताई और जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में सबीना और शबनम की मौत हो गई।

शबनम की मां ने उठाए सवाल
शबनम की मां का कहना है कि सबीना के मायके वाले दोनों के विवाद के बाद आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहे हैं, लेकिन विवाद किस बात को लेकर हुआ, घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। वहीं, मृतका सबीना के भाई के मुताबिक, दोनों के मुंह से झाग निकलने पर जहर खाने का शक हुआ तो अस्पताल लेकर आए थे। गोला इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।