{"_id":"5fb252048ebc3edc2069f2a4","slug":"aunt-and-nephew-died-in-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को टक्कर मारकर भार रहे वाहन का पीछा कर रहा था युवक, चाची के साथ भतीजे ने भी गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को टक्कर मारकर भार रहे वाहन का पीछा कर रहा था युवक, चाची के साथ भतीजे ने भी गंवाई जान
Mon, 16 Nov 2020 03:48 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हाटा (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Nov 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार की भोर में हाईवे के पास टहल रही एक महिला को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को देख महिला के भतीजे ने ठोकर मारकर भाग रहे वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। हाटा कोतवाली के भगत छपरा के पास भाग रहे लोगों के वाहन की चपेट में आने से युवक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ढाढा खुर्द की वार्ड नंबर 22 निवासी लक्ष्मी (45) सोमवार की सुबर टहलने निकली थी। हाईवे पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना को देख मृत लक्ष्मी के भतीजे उपेंद्र ने ठोकर मारकर भाग रहे वाहन का पीछा कर रहा था कि हाटा कोतवाली के भगत छपरा के पास भाग रहे वाहन की चपेट में आकर उपेंद्र की भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।