फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Audio viral of demanding bribe of one lakh rupees from private hospital operator in Gorakhpur

गोरखपुर: निजी अस्पताल संचालक से एक लाख रुपये घूस मांगा, वायरल हुआ आडियो

Sat, 26 Jun 2021 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Jun 2021 04:05 PM IST
सार

बिना अधिकार के दो अधिकारी पहुंच गए थे अस्पताल की जांच करने। कमियां पकड़कर एक लाख घूस देने का दबाव अस्पताल संचालक पर बनाया।

विज्ञापन
Audio viral of demanding bribe of one lakh rupees from private hospital operator in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर निजी अस्पतालों से जांच के नाम पर खेल करने का आरोप लगा है। विभाग के दो अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें न तो जांच अधिकार है न ही उन्हें अस्पतालों की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भी वह लोग निजी अस्पतालों से रुपये वसूल रहे हैं। इनमें एक अधिकारी तो संविदा पर तैनात है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि दो अधिकारी एक निजी अस्पताल में पहुंचे और कमियां पकड़कर संचालक पर एक लाख रुपये घूस देने का दबाव बनाने लगे। संचालक से फोन पर हुई इन अधिकारियों से बातचीत का आडियो वायरल कर दिया है। इसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलने पर एडी हेल्थ ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


आडियो में अस्पताल संचालक पहले एक अधिकारी को फोन पर कह रहा है कि पूरे एक लाख रुपये के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। अगर आप के जरिए बात हो जाए तो काम बन जाएगा। इस पर उस अधिकारी ने साफ मना कर दिया कि मेरे माध्यम से कुछ नहीं हो सकता। दूसरे अधिकारी को उसने फोन कर यही बात बताई तो उन्होंने कहा कि आप कार्यालय आ जाइए। इसके बाद संचालक फोन काट देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी के खासम-खास है

बता दें कि एक अधिकारी के पास सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता बढ़ाने व दूसरे के पास स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी है। इन दोनों अधिकारियों के पास निजी अस्पतालों की जांच का अधिकार नहीं है। फिर भी लंबे समय से यह दोनों अधिकारी अस्पतालों की जांच कर उनसे वसूली का खेल खेल रहे हैं। इस मामले का जब ऑडियो वायरल हुआ तो विभाग के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। पहले विभाग मामले को मैनेज करने में जुटा रहा। लेकिन जब बात नहीं बनी तो विभाग ने जांच बैठा दी है।
 
वसूली करने वाला एक अधिकारी एक बड़े अधिकारी का खासमखास है। बताया जा रहा है कि वसूली के खेल में वह भी शामिल है। वह अधिकारी काफी दिनों से शहर के निजी अस्पतालों की जांच नए अस्पतालों को लाइसेंस देने वाले पद के लिए परेशान है। लेकिन उसका जुगाड़ बैठ नहीं पा रहा है। यही वजह है कि उसने अपने एक शार्गिद को इस काम में लगा रखा है।
 
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एडी हेल्थ स्वयं इसकी जांच कर रहे हैं। आडियो क्लिप है, इसलिए उसकी सत्यता के बारे में अभी स्पष्ट रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच में दोषी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed