UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में सपा टिकट बंटवारे में रुपये के खेल का ऑडियो वायरल, नेता लेनदेन की कर रहें बात
ऑडियो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर के लोगों के बीच वायरल हो ही रहा था कि एक स्क्रीन शॉट भी वायरल होने लगा। स्क्रीन शॉट में टिकट के एक दावेदार ने एक पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में सपा के टिकट बंटवारे को लेकर आरोप प्रत्यारोप लगने लगे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया। उसमें एक नेता दूसरे नेता से टिकट के लिए मांगे जा रहे रुपये का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि, पार्टी के जिम्मेदारों ने आरोप को गलत करार दिया है।
सपा की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी काजल निषाद की घोषण कर दी, लेकिन पार्षद का टिकट स्थानीय स्तर पर घोषित करने का निर्देश दिया गया। रविवार को समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर टिकट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। टिकट अब घोषित होगा इस इंतजार में दावेदर देर शाम तक पार्टी कार्यालय में बैठे रहे, लेकिन प्रत्याशियों के नाम की सूची सार्वजनिक नहीं हो सकी।
इसे भी पढ़ें: बदमाशों ने मास्क और हेलमेट को बनाया हथियार, CCTV से बचने के लिए अपनाया नया ट्रेंड
रविवार की रात से ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आरोपों-प्रत्यारोपों की झड़ी लग गई। सोमवार की सुबह एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसने पार्टी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में देरी की वजहों को बताया। ऑडियो में पार्टी के एक नेता पर टिकट दिलवाने के नाम पर न केवल धन मांगने बल्कि सामान पहुंचाने का जिक्र है।
ऑडियो नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही शहर के लोगों के बीच वायरल हो ही रहा था कि एक स्क्रीन शॉट भी वायरल होने लगा। स्क्रीन शॉट में टिकट के एक दावेदार ने एक पूर्व पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। उसका यहां तक कहना है कि टिकट के लिए न केवल उससे रुपये की मांग की जाती रही बल्कि उससे सामान भी मंगवाया जाता रहा। यहां तक कि घरेलू छोटे-मोटे सामान भी घर पहुंचाने के लिए कहा जाता रहा। वह नेता के बताए अनुसार रकम नहीं दे सका तो उसका टिकट कट गया।
पूर्व नगर अध्यक्ष का टिकट कटना भी चर्चा में
सपा के एक पूर्व नगर अध्यक्ष के पार्षद का टिकट कटना भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पूर्व नगर अध्यक्ष ने पार्टी में अलग खेमा बना रखा है, जिसकी वजह से दूसरे खेमे को वह पसंद नहीं आए और उनका टिकट कट गया। हालांकि, वह दो बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं, वार्ड नंबर 80 से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पूनम सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।
पूनम सिंह निवर्तमान पार्षद बृजेश सिंह छोटू की पत्नी हैं। पूनम सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कोई दूसरा प्रत्याशी इस वार्ड से पर्चा नहीं भर सका है। समाजवादी पार्टी ने वार्ड संख्या 80 से नम्रता सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। उनका नामांकन न करना सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, झुलसा रही गर्मी
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि टिकट किसी एक सदस्य द्वारा नहीं तय किया जाता है। बोर्ड तय करता है। बोर्ड में 23-24 सदस्य थे। सभी की सहमति जरूरी होता है। सभी ने नाम तय किया तब लिफाफा बंद होता है। ऐसे में एक पदाधिकारी कैसे टिकट तय कर सकता है।
आरोप लगाना आसान होता है। उसे साबित करना कठिन। जो आरोप लगा रहे हैं, वे इसे साबित भी तो करें। फोन पर यदि कोई बात टेप कर रहा है तो यह भी समझना होगा की किस संदर्भ में बात हो रही है। मैंने किसी से पैसे की डिमांड नहीं की न ही पार्टी की नीतियों के उलट कोई काम किया है। दुर्भावना वश कुछ लोग झूठे अफवाह उड़ाकर बदनाम करना चाहते हूं।