फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Audio of inspector who indulges in indecent behavior with women goes viral

महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले इंस्पेक्टर का ऑडियो हुआ वायरल, एसपी ने घोषित किया 25 हजार का इनाम

Wed, 01 Jul 2020 04:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Jul 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Audio of inspector who indulges in indecent behavior with women goes viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

देवरिया जिले में थाने के अंदर महिला फरियादियों से अश्लील हरकत करने वाले इंस्पेक्टर का एक ऑडियो वायरल हो रही है। इसमें वह किसी महिला से अश्नील भाषा में बात कर रहा है। बता दें कि इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। मंगलवार को एसपी ने भटनी थाने में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


मूलरूप से एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के भगौगढ़ी निवासी भीष्मपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। देवरिया जिले के विभिन्न थाना के प्रभारी रहे। भटनी थाना प्रभारी रहने के दौरान 22 जून को उन्होंने महिला फरियादियों से अश्लील हरकत किया। महिलाओं ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को इंस्पेक्टर भीष्म पाल सिंह पर केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गए हैं। रात में ही एसपी ने इंस्पेक्टर भीष्मपाल पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर ने पुलिस के आचरण के विरुद्ध कार्य किया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed