गोरखपुर: रामगढ़ताल किनारे लगेगी आकर्षक रेलिंग, बैठने के लिए लगाए जाएंगे बेंच
रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के लिए कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी(सीएसआर) फंड के तहत हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने प्राधिकरण को करीब चार करोड़ रुपये दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल पर रामगढ़ताल किनारे का पैडलेगंज-नया सवेरा मार्ग जहां सुंदर लाइटों से जगमगा उठेगा, वहीं ताल किनारे नई आकर्षक रेलिंग भी लगाई जाएगी। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इसके लिए सोमवार को टेंडर जारी कर दिया। पुरानी रेलिंग हटाकर पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक स्टील की नई रेलिंग लगाई जाएगी, जो आकर्षक दिखने के साथ ही मजबूत भी होगी।
रामगढ़ताल के सुंदरीकरण के लिए कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी(सीएसआर) फंड के तहत हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) ने प्राधिकरण को करीब चार करोड़ रुपये दिए हैं। इसी फंड से नई रेलिंग का काम कराया जाएगा। रेलिंग पर जीडीए और एचयूआरएल के लोगो भी लगाए जाएंगे। यही नहीं, पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक पर्यटकों, स्थानीय लोगों के बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। इसके लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है।
लगाई जा रही ऑर्नामेंटल लाइट
रामगढ़ताल, पर्यटन के बड़े केंद्र के तौर पर उभर रहा है। इसे और सुंदर बनाने के साथ ही पर्यटकों, स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्राधिकरण की तरफ से कई काम कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक पूरी सड़क पर विशेष ऑर्नामेंटल लाइटें लगाई जा रही हैं। साथ ही स्पीकर भी लगाए जा रहे हैं जिनसे सुबह-शाम भजन तो दोपहर में मधुर संगीत की धुन सुनाई पड़ेगी। अगले 15 दिनों में यह काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि रामगढ़ताल क्षेत्र को और सुंदर बनाने के लिए पैडलेगंज से लेकर नया सवेरा तक ताल किनारे स्टील की नई आकर्षक व मजबूत रेलिंग लगाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जनवरी में यह काम पूरा हो जाएगा। इस मार्ग पर आर्नामेंटल लाइटें भी लगाई जा रही हैं। काम तेजी से चल रहा है। नए साल पर इस रोड का नजारा बदल जाएगा।