फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempt for forgery by making fake IDs of Vice Chancellor and CMO

Gorakhpur: कुलपति और सीएमओ की फर्जी आईडी बनाकर जालसाजी की कोशिश, फोटो लगाकर बनाया गया व्हाट्सएप एकाउंट

Wed, 21 Sep 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Sep 2022 12:31 PM IST
सार

सीएमओ का फोटो व नाम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर कई लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांगे गए थे। एक शुभचिंतक ने टेलीफोन करके सीएमओ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने एसपी सिटी को इस बारे में बताया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही।

विज्ञापन
Attempt for forgery by making fake IDs of Vice Chancellor and CMO
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राजेश सिंह और सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर जालसाजी की कोशिश की गई। दोनों ही मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को भेजे पत्र में कुलसचिव ने लिखा है कि कुलपति का फोटो लगाकर एक मोबाइल नंबर पर किसी शरारतीतत्व की ओर से एक फेक व्हाट्सएप आईडी प्रोफाइल बनाई गई है। जबकि, जिस नंबर से ऐसा किया जा रहा है, वह कुलपति प्रो. राजेश सिंह का नहीं है।
विज्ञापन


इस नंबर से संचालित व्हाट्सएप के माध्यम से कुछ लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं। उधर, सीएमओ का फोटो व नाम का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर कई लोगों को संदेश भेजकर रुपये मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शुभचिंतक ने टेलीफोन करके सीएमओ को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने एसपी सिटी को इस बारे में बताया है। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed