फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attack on zoo police post and ransacked in Gorakhpur

Gorakhpur: चिड़ियाघर पुलिस चौकी में हमला कर तोड़फोड़, पुलिसकर्मी का सिर फोड़ा

Fri, 02 Sep 2022 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Sep 2022 12:12 PM IST
सार

28 अगस्त की रात हुई इस घटना में महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अफसरों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Attack on zoo police post and ransacked in Gorakhpur
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आपस में विवाद होने पर कांशीराम आवास की महिलाओं को बुलाने पर उग्र हुई महिलाओं ने चिड़ियाघर चौकी में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस ने सख्ती की तो महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी का सिर फट गया। 28 अगस्त की रात हुई इस घटना में महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस अफसरों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला दारोगा ममता मिश्रा ने रागढ़ताल थाना प्रभारी को दी तहरीर में लिखा है कि 28 अगस्त को वह सिपाहियों के साथ कांशीराम शहरी आवासीय योजना में गश्त कर रही थीं। वहां रहने वाली सपना, अंशु, मीना उर्फ छोटी और उर्मिला आपस में झगड़ा कर रही थीं। समझाने का प्रयास करने पर  उग्र हो गईं। मामला बढ़ने पर थाने से महिला आरक्षी शिखा सिंह व आरती श्रीवास्तव को बुलाया।
विज्ञापन


मारपीट करने वाली महिलाओं को चिड़ियाघर पुलिस चौकी पर लाकर बातचीत कर लड़ाई करने की वजह पूछा, तो उलझ गईं। थोड़ी देर में ही वहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ गई और अचानक पुलिस वालों से हाथापाई करते हुए पथराव करने लगी। पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही हमला कर आरक्षी आरती श्रीवास्तव का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी के विश्राम कक्ष में सिपाहियों के साथ खुद को बंद कर उन्होंने सुरक्षित किया। शहर की चौकी में इस तरह की वारदात होने के बाद पुलिस ने मामले को दबा दिया और एक दिन बाद केस दर्ज किया। एसएसआई कमलेश ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed