फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   attack

सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक

Sun, 23 Aug 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
attack
सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर बड़े और छोटे भाई के बीच चल रहा विवाद
श्रीराम हॉस्पिटल अयोध्या में हो रहा इलाज, सिकंदरपुर बाजार की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बाजार में रविवार देर शाम करीब 8.30 बजे संपत्ति के विवाद में बड़े भाई ने धारदार हथियार से छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिकंदरपुर निवासी अरविंद कुमार सोनी व भोला सोनी दो सगे भाई हैं। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को भोला बाजार में निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मौका देख बड़े भाई अरविंद ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें भोला को गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो कर गिर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल भोला को श्री राम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed