फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ATS starts investigation in Attack on Gorakhnath temple gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में हमला: एटीएस ने शुरू की जांच, खंगाल रही विदेशी कनेक्शन

Mon, 04 Apr 2022 10:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Apr 2022 10:35 AM IST
सार

पुलिस और अन्य एजेंसियां इस बिंदु पर भी जांच कर रही हैं कि कहीं मुख्यमंत्री को कानून-व्यवस्था के नाम पर घेरने के लिए बड़ी साजिश तो नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के दिन चौरीचौरा थाना क्षेत्र में उपद्रव कराकर दंगा कराने की साजिश रची गई थी।

विज्ञापन
ATS starts investigation in Attack on Gorakhnath temple gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर में हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला होने के बाद देर रात एटीएस ने भी जांच की कमान संभाल ली। एटीएस व पुलिस टीम आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के घर पहुंची और उसके पिता व अन्य परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। एटीएस उसका विदेशी कनेक्शन भी तलाश रही है। वह पता कर रही है कि आरोपी के पास पासपोर्ट था या नहीं। कभी वह विदेश गया था या नहीं। साथ ही उसके मोबाइल व लैपटॉप के आईपी एड्रेस से विदेशी लोगों से बातचीत या फंडिंग आदि की जांच भी कर रही है। आरोपी कौन-कौन सा एप मोबाइल व लैपटॉप में यूज करता था, इसकी भी जांच हो रही है। वहीं, घटना की सूचना एनआईए को भी दे दी गई है।

विज्ञापन


आतंकी कनेक्शन या दंगे की साजिश, गहराई से जांच शुरू
घटना में आतंकी कनेक्शन या इसके जरिए दंगा कराने की साजिश तो नहीं थी। इस बिंदु पर एटीएस ने जांच शुरू की है। इससे पहले गोरखपुर में आतंकी संगठन सीरियल ब्लास्ट कर आ चुके हैं इस वजह से एटीएस इसे गंभीरता से ले रही है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि सीएम अक्सर कानून व्यवस्था तथा एक भी दंगा न होने का जिक्र करते रहते हैं, इसलिए दंगे की साजिश के बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था के नाम पर मुख्यमंत्री को घेरने की चौरीचौरा में रची गई थी साजिश
पुलिस और अन्य एजेंसियां इस बिंदु पर भी जांच कर रही हैं कि कहीं मुख्यमंत्री को कानून-व्यवस्था के नाम पर घेरने के लिए बड़ी साजिश तो नहीं थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के दिन चौरीचौरा थाना क्षेत्र में उपद्रव कराकर दंगा कराने की साजिश रची गई थी। फिलहाल, एटीएस, पुलिस व एलआईयू एक-एक बिंदु पर जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed