फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asuran intersection should be widened if railway shops removed

गोरखपुर: रेलवे की दुकानें हटें तो चौड़ा किया जाए असुरन चौराहा, मार्ग को बनाया जाएगा मॉडल

Mon, 09 May 2022 01:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 May 2022 01:32 PM IST
सार

जाम से निजात दिलाने के लिए चौराहे को किया जा रहा चौड़ा, मार्ग को बनाया जाएगा मॉडल, रेलवे की जमीन पर निर्मित 33 दुकानें बनीं बांधा, नगर निगम की 26 दुकानों पर भी फंसा पेच।
 

विज्ञापन
Asuran intersection should be widened if railway shops removed
असुरन चौराहे के पास आए दिन जाम लग जाता है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के असुरन चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य रेलवे और नगर निगम के बीच फंस गया है। रेलवे की जमीन पर बनीं 33 और नगर निगम की जमीन पर बनीं 26 दुकानें जब तक हटाई नहीं जाएंगी चौराहे का चौड़ीकरण नहीं हो सकता। तब तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना होगा।

विज्ञापन


बता दें कि असुरन चौराहे के पास आए दिन जाम लग जाता है, जिसमें वाहन चालकों से लेकर पैदल यात्री तक को परेशान होना पड़ता है। जाम से निजात पाने के लिए चौराहे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। असुरन से मेडिकल कॉलेज के आगे तक इस मार्ग को मॉडल सड़क भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


असुरन चौराहे के चौड़ीकरण का अधिकतर कार्य हो गया है, लेकिन रेलवे की 33 दुकानें नहीं हटने से कार्य रुक गया है। रेलवे इन दुकानों को हटाने के बदले मुआवजे की मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम अपनी दुकानें हटाने के लिए आवंटन निरस्त कर चुका है। संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी दिया है, लेकिन रेलवे कह रहा है कि वह अपनी दुकानें तभी हटाएगा जब उसे उचित मुआवजा मिलेगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जमीन की समस्या सुलझाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। तहसील के लोगों से कहा गया कि रेलवे से मिलकर निस्तारण करें। तहसील के लोग जमीन को लोक निर्माण विभाग की बता रहे हैं, जबकि रेलवे अपनी जमीन होने का प्रमाण दे रहा है। इस मसले पर कोई फैसला नहीं हो पाने के कारण चौराहे के चौड़ीकरण का काम लटक गया है।

गोरखपुर परिक्षेत्र के उप मुख्य अभियंता रविंद्र मेहरा ने कहा कि रेलवे की जो दुकानें हैं, उनका दस्तावेज रेलवे के पास है। प्रशासन को दस्तावेज दिखाया जा चुका है। इसके बाद अभी तक कोई वार्ता नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed