फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asuran Chowk will be built and free of traffic jam in gorakhpur

गोरखपुर के इस चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द मिलेगी निजात, सीएम योगी की प्राथमिकता में शामिल है ये चौक

Thu, 15 Oct 2020 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Oct 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
Asuran Chowk will be built and free of traffic jam in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर के असुरन चौराहे पर लगने वाले जाम से जल्द निजात मिलने की संभावना है। नगर निगम असुरन चौराहा और धर्मशाला बाजार के पास की 29 दुकानों को ध्वस्त कराने जा रहा है। असुरन चौराहे के पास फोरलेन के निर्माण के क्रम में असुरन चौक के विस्तारीकरण की योजना है।
विज्ञापन


विस्तारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। प्रस्तावित विस्तारीकरण के दायरे में आ रही नगर निगम की दुकानों को ध्वस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने नगर आयुक्त को पत्र भेजा है। नगर निगम दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


परियोजना के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शुमार होने के कारण दुकानों को जल्द हटाया जाना है। मेडिकल कालेज रोड का चौड़ीकरण होने के बाद असुरन चौक का विस्तार न होने से यहां जाम लगा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में रेलवे की भी दो दर्जन से अधिक दुकानों को हटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने विस्तारीकरण के दायरे में आ रही दुकानों को चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने बताया कि असुरन चौक का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की दुकानों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने पत्र भेजा है। दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed