फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Assistant professor accuses guard of abusing and threatening him

Gorakhpur News: असिस्टेंट प्रोफेसर ने गार्ड पर लगाए गाली व धमकी देने का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor accuses guard of abusing and threatening him
- डीडीयू के शिक्षकों ने की घटना की निंदा
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के असिसटेंट प्रोफेसर डॉ. वेद प्रकाश राय ने कैंपस स्थित इंडियन बैंक के एक गार्ड पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉ. वेद प्रकाश ने इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कुलपति, कुलसचिव, बैंक प्रबंधक के साथ ही डीएम और एसएसपी को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि सोमवार को वह बैंक में ड्राफ्ट बनवाने के लिए गए थे। वहां अधिकारी ने 15 मिनट इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद परिसर में ही बैठ गए। इसी दौरान गार्ड आया और बदसलूकी करने लगा। विरोध जताने पर गाली-गलौज भी की। आरोप है कि इस दौरान गार्ड ठीक कर देने की धमकी देता रहा और बैंक के जिम्मेदार चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

डीडीयू के शिक्षकों के मामला संज्ञान में आने के बाद गरमा गया। शिक्षकों ने इसकी कड़ी निंदा की। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों से मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे मजीठिया भवन में जुटने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed