{"_id":"5e7daf7c8ebc3e6ff06bc1b6","slug":"aspra-family-handed-11-lakhs-rupees-dm-k-vijayendra-pandiyan-for-help-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ऐश्प्रा परिवार ने की ये खास पहल, डीएम ने भी किया इस कदम का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ऐश्प्रा परिवार ने की ये खास पहल, डीएम ने भी किया इस कदम का स्वागत
Fri, 27 Mar 2020 01:17 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
अतुल सराफ डीएम को 11 रुपये का चेक देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अतुल सराफ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को 11 लाख रुपये का चेक दिया। उनका कहना है कि देश और देशवासी संकट में हैं। केंद्र और राज्य सरकार अपनी तरफ से बहुत कुछ कर रही हैं। अब जरूरत सक्षम लोगों के आगे आने की है। ऐश्प्रा परिवार ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।
विज्ञापन
निदेशक अतुल सराफ ने कहा कि प्रशासन इस धनराशि से चिकित्सकीय संयंत्र खरीद सकता है। कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद भी की जा सकती है। निदेशक ने कहा कि जहां भी जरूरत होगी, वहां ऐश्प्रा परिवार खड़ा रहेगा। हर जरूरतमंद की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी केविजयेंद्र पांडियन ने भी ऐश्प्रा परिवार की पहल का स्वागत किया। साथ ही कहा कि सक्षम लोग आगे आएं और सबकी मदद करें, इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। अतुल सराफ की पहल शानदार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई रकम
मिर्जापुर के दीपक शर्मा ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 1101 रुपये जमा कराए हैं। उनका कहना है कि हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह कठिन समय में सरकार का साथ दे। छोटी-छोटी धनराशि देकर मदद की जा सकती है। अनुराग खेतान ने भी 11 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए हैं।