फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ashish Nagar and Mohit Baliyan of Pro Kabaddi will shine

Gorakhpur News: प्रो कबड्डी के आशीष नागर व मोहित बालियान दिलाएंगे जलवा

Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Ashish Nagar and Mohit Baliyan of Pro Kabaddi will shine
- कल से शुरू हो रही है अखिल भारतीय ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्मृति पंचम प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- देशभर की 12 टीमें ले रही हैं हिस्सा, मुख्यमंंत्री करेंगे प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। खेल विभाग की ओर से शुक्रवार से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो रही ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ नाथ पंचम प्राइजमनी कबड्डी प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी में यूपी योद्धा से खेलने वाले आशीष नागर और यू मुंबा के मोहित बालियान अपने खेल का जलवा बिखेरेंगे।
रीजनल स्टेडियम से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली दबंग के विक्रांत चौधरी, दीपक नरवाल और तमिल थलाइवज के आनंद भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनके अलावा भी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गोरखपुर के लोगों को इस बार भी कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों के प्रदर्शन को करीब से देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रतियोगिता में आईटीबीपी नई दिल्ली, एसएसबी राजस्थान, सीआरपीएफ नई दिल्ली, आर्मी रेड नई दिल्ली, आर्मी ग्रीन नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, जेडी एकादश नई दिल्ली, केएसएस नैन एकादश बागपत हिस्सा लेंगी।

बताया कि विजेता टीम को तीन लाख रुपये व ट्राॅफी मिलेगी। उप विजेता को एक लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed