फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asha workers protest against beating in police station gorakhpur

आशा कर्मी की पिटाई के विरोध में आशा कार्यकताओं ने थाना घेरा, केस दर्ज

Mon, 03 Feb 2020 10:35 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,हरनही (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,हरनही (गोरखपुर)। Published by: विजय जैन Updated Mon, 03 Feb 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Asha workers protest against beating in police station gorakhpur
आशा कार्यकत्रियों ने बांसगांव थाने का किया घेराव। - फोटो : अमर उजाला
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही के पास स्थित सोनू मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा आशा कर्मी सीता देवी की पिटाई के विरोध में आशा कार्यकत्रियों ने सोमवार को बांसगांव थाने का घेराव किया। आरोप था कि रविवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही है। आशाओं के एकत्र होने के बाद आनन फानन पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित दुकान संचालक सोनू पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आशा कार्यकत्री सीता देवी रविवार को सीएचसी पर एक गर्भवती को लेकर गईं थीं। इस दौरान कुछ इमरजेंसी दवा की जरूरत आन पड़ी जिसे लेने के लिए वह बाहर मेडिकल स्टोर पर चली गई। मेडिकल स्टोर से दवा लेने के दौरान ही विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान संचालक सोनू पासवान ने आशा सीता को मार दिया। इसकी शिकायत करने के बाद भी केस दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

आशा कार्यकत्री इससे नाराज हो गईं। सोमवार को संघ की अध्यक्ष चंदा यादव की अगुवाई में कई ब्लॉक की आशा एकत्र हो गईं और थाने का घेराव किया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद ही आरोपित को हिरासत में ले लिया गया था।

इस दौरान आशा बहु किरण शुक्ला, सुशीला सिंह, गीता देवी, किरण देवी, पानमती, रीता, रागिनी सिंह, नीलम पासवान, किरण सिंह, अनीता सिंह, कमलेश सिंह, कौशल्या देवी, मनसा देवी, संगीता देवी, ममता देवी, मीना देवी, सरिता देवी, मनोरमा देवी, पूनम गिरी, बबीता देवी, हसीना बेगम, लक्ष्मी देवी, रोशनी देवी, संगीता देवी, अनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed