फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Asha had brought for abortion, arrested along with alleged doctor

Gorakhpur News: आशा लाई थी गर्भपात कराने, कथित डॉक्टर संग गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2024 03:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Asha had brought for abortion, arrested along with alleged doctor
चिलुआताल इलाके में गर्भपात के दौरान युवती की हुई थी मौत
विज्ञापन


सीएमओ की ओर से भी गर्भपात कराए जाने का केस दर्ज कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के फर्जी नर्सिंग होम में गर्भपात के दौरान युवती की मौत के मामले में कथित डॉक्टर और उसकी सहयोगी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला आशा कार्यकर्ता है और वही युवती को लेकर फर्जी डॉक्टर के पास आई थी। विश्वास में आई युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी।
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या, दुष्कर्म, गर्भपात करने की धारा में केस दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दो अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की है। उधर, पुलिस ने सीएमओ की ओर से आए प्रार्थना पत्र पर एक और गर्भपात कराने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मोहरीपुर निवासी कथित डॉक्टर विवेक गुप्ता और जंगल कौड़िया निवासी आशा देवी के रूप में हुई है। आशा देवी आशा कार्यकर्ता का काम करती है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आशा देवी ही युवती को लेकर फर्जी अस्पताल तक आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के पास रहने वाली एक युवती का प्रेम संबंध तबरेज से था। युवती गर्भवती हो गई थी जिससे वह परेशान होकर तबरेज को इसकी जानकारी दी। दोनों ने आशा कार्यकर्ता आशा देवी से संपर्क किया तो वह एक फर्जी नर्सिंग होम में लेकर गई। बृहस्पतिवार को संचालक विवेक से मुलाकात की। उसने खुद को डाॅक्टर बताया और बृहस्पतिवार को गर्भपात करने लगा।

रात लगभग आठ बजे के आसपास युवती की हालत बिगड़ जाने पर तत्काल मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराने के लिए बोला। प्रेमी उसे लेकर मेडिकल कॉलेज चला गया, जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रेमी तबरेज को जेल भेजा था, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।         संवाद

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed