फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   As the cold increases in Gorakhpur, melting and humidity have increased.

मौसम में आया बदलाव: पछुआ से बढ़ी ठंड... बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन- निकल गए मफलर, स्कार्फ और दस्ताने

Tue, 31 Dec 2024 01:59 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 31 Dec 2024 01:59 PM IST
सार

सोमवार-मंगलवार को गोरखपुर व आस-पास के इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहे। बर्फीली हवा से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। सोमवार को अधिकतम तापमान में चौबीस घंटे में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किया गया।

विज्ञापन
As the cold increases in Gorakhpur, melting and humidity have increased.
मौसम में नमी आने से लोगों ने मफलर, टोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर सोमवार को देखने को मिला। सोमवार को गोरखपुर व आस-पास के इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहे। बर्फीली हवा से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। अधिकतम तापमान में चौबीस घंटे में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी दो दिन ऐसे ही मौसम का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में स्थिरता के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर बहुत कम हो गया है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवा के संयुक्त प्रभाव से दिन के तापमान में प्रभावी गिरावट के परिणामस्वरूप कोल्ड डे (शीत दिवस) जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। एक जनवरी तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसे ही जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं रात को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इधर, सर्दी बढ़ी तो लोग टोपी और फुल जैकेट में देखने लगे। गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed