Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   As soon as the PET concluded, a surge of candidates crowded into buses and trains.

Gorakhpur News: पीईटी खत्म होते ही बसों और ट्रेनों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

Mon, 02 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
As soon as the PET concluded, a surge of candidates crowded into buses and trains.
पीईटी परीक्षा छुटने के बाद रेलवे बस स्टेशन पर लगी अभ्य​र्थिय, उनके परिजनों और अन्य लोग की लगी भ - फोटो : samvad
गोरखपुर। पीईटी की अंतिम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद रविवार को घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे और बस स्टेशनों पर उमड़ पड़ी। सुबह पांच बजे से ही रेलवे स्टेशन, रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बसों और ट्रेनों में सवार होने के लिए दिनभर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए अभ्यर्थियों में होड़ मच गई। स्थिति संभालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाला और कतार लगवाकर परीक्षार्थियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाया। वहीं, भीड़ अधिक होने के कारण कई अभ्यर्थियों ने बसों से अपने गंतव्य तक जाने का विकल्प चुना।
विज्ञापन

महराजगंज और देवरिया रूट पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने नियमित बसों के अलावा इन दोनों मार्गों पर 50 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। गोरखपुर से लंबी दूरी के लिए प्रतिदिन करीब 250 बसें संचालित होती हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह देर शाम तक रेलवे बस स्टेशन पर मौजूद रहे और बसों के संचालन की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त बसें उपलब्ध कराई गई हैं। किसी भी परीक्षार्थी को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed