फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aryanagar Ramlila Detailed program for staging continues in Gorakhpur

गोरखपुर: जानिए कब शुरू होगी आर्यनगर की रामलीला, कैसा होगा इस बार की रामलीला का स्वरूप

Tue, 21 Sep 2021 04:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

समिति के महामंत्री पुष्प दंत जैन ने बताया कि रामलीला मैदान, मानसरोवर, गोरखनाथ में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
Aryanagar Ramlila Detailed program for staging continues in Gorakhpur
रामलीला की जानकारी देते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्री श्री रामलीला समिति, आर्यनगर की रामलीला के मंचन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वहीं समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार की शासन-प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक ही सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


समिति के महामंत्री पुष्प दंत जैन ने बताया कि रामलीला मैदान, मानसरोवर, गोरखनाथ में रामलीला का मंचन किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए रामलीला कार्यक्रमों को सीमित रूप में करेंगे। रामलीला में कुल 100 लोगों के सम्मिलित होने की अनुमति ही रहेगी। बताया कि विजयदशमी के दिन गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का तिलक परंपरागत रूप से करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


इस बार भी नहीं निकाली जाएगी यात्रा
पांच से 16 अक्तूबर तक हर दिन शाम सात बजे से मंचन होगा। कोई यात्रा नहीं निकाली जाएगी। वन यात्रा, विवाह यात्रा या विजय यात्रा के आयोजन पिछली बार की तरह इस बार भी नही होंगे। सभी कार्यक्रम लीला प्रांगण में मंच पर ही संपन्न होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फेसबुक पेज पर होगा लाइव प्रसारण

समिति के मीडिया प्रभारी विकास जालान ने बताया कि लीला मंचन का फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। हर दिन की लीलाओं की झांकियो के चित्रों को भी अपलोड किया जाएगा। बताया कि लीला मंचन को समिति के फेसबुक पेज, विनय गौतम के पेज व विकास जालान के पेज पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
रामलीला कार्यक्रम का विवरण
- पांच अक्तूबर- उद्घाटन समारोह, गणेश जन्म, नारद मोह, रावण जन्म, अत्याचार, पृथ्वी पुकार का मंचन।
- छह अक्तूबर-राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध, पुष्प वाटिका, अहिल्या उद्धार।  
- सात अक्तूबर- धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, राम विवाह।
- आठ अक्तूबर - वन यात्रा (मंच पर), केवट संवाद, चित्रकूट विश्राम।
- नौ अक्तूबर को दशरथ मरण, भरत-कौशल्या संवाद, भरत का चित्रकूट के लिए प्रस्थान।
- 10 अक्तूबर - श्री राम का मिलन व जानकी आगमन, राम भरत संवाद, चरण पादुका लेकर वापसी, पंचवटी में प्रवेश व विश्राम।
- 11 अक्तूबर - नासिका भेदन, सीता हरण, जटायु मोक्ष, सबरी विश्राम।
- 12 अक्तूबर- हनुमान जी से भेंट, सुग्रीव से मित्रता, बालि वध, सीता खोज, लंका दहन।
- 13 अक्तूबर - विभीषण शरणागति, अंगद-रावण संवाद, रामेश्वर स्थापना।
- 14 अक्तूबर - लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाथ वध।
- 15 अक्तूबर - गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रीराम का तिलक एवं आरती कार्यक्रम के बाद अहिरावण व रावण वध, नीति उपदेश।
- 16 अक्तूबर - भरत मिलाप (मंच पर), श्रीराम का राज्याभिषेक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed