{"_id":"646c5f52c39b5160200389d7","slug":"arresting-woman-police-recovered-23-5-kg-ganja-in-gorakhpur-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पास से 23.5 किलो गांजा बरामद: बाप-बेटा बिहार से लाते थे माल, मां पहुंचाती थी अमरूद के बगीचे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के पास से 23.5 किलो गांजा बरामद: बाप-बेटा बिहार से लाते थे माल, मां पहुंचाती थी अमरूद के बगीचे में
Tue, 23 May 2023 12:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 May 2023 12:16 PM IST
सार
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बादामी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुल्लुर निषाद और बेटा बलिराम निषाद बिहार से गांजा खरीद कर लाते हैं। फिर उस गांजे को वह दीपा निषाद पत्नी गब्बर निषाद, उत्तेज कुमार उर्फ रितेश कुमार पुत्र योगेंद्र प्रसाद और धर्मशीला देवी के पास पहुंचा देती है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल थाना में गांजा के साथ पकड़ी गई अभियुक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल पुलिस ने सोमवार को 23.550 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान रामगढ़ताल के मंझरिया, विस्टौला निवासी बादामी देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति और बेटा बिहार से गांजा लेकर आते हैं। किसी को संदेह न हो इसलिए अमरूद के बगीचे में गांजा वह पहुंचाती थी। पुलिस पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: छात्रा ने FB पर साझा किया दर्द: शिक्षकों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, बोली- शौक है रावण बनने का तो हश्र याद रहे
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बादामी देवी ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुल्लुर निषाद और बेटा बलिराम निषाद बिहार से गांजा खरीद कर लाते हैं। फिर उस गांजे को वह दीपा निषाद पत्नी गब्बर निषाद, उत्तेज कुमार उर्फ रितेश कुमार पुत्र योगेंद्र प्रसाद और धर्मशीला देवी के पास पहुंचा देती है।
इसके बाद दीपा निषाद, उत्तेज कुमार, धर्मशीला देवी गांजे को गोपनीय ढंग से बाजार में बेचते हैं। अभियुक्त का पुत्र बलिराम निषाद उर्फ मिस्टर पूर्व में भी गांजा की बिक्री करवाने के आरोप में दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन