फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arrested for making indecent remarks on CM Yogi

UP News: सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Tue, 28 Jun 2022 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Jun 2022 12:14 PM IST
सार

वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते विशाल को सुना जा सकता है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Arrested for making indecent remarks on CM Yogi
CM yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का इलाके के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हो गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई। देर रात तक पुलिस ने आरोपी विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला खोराबार के तालकंदला गांव का है। वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करते विशाल को सुना जा सकता है। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले चार फरवरी को लेडी डॉन नामक एक ट्विटर हैंडल से गोरखनाथ मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेडी डॉन की ओर से एक के बाद एक कर तीन ट्वीट किए गए थे। पहले ट्वीट में लिखा था कि यूपी विधानसभा लखनऊ, रेलवे स्टेशन और बस अड्डा पर बम लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी लिखा कि योगी आदित्यानाथ की भी हत्या हो जाएगी। एक घंटा बाद भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह मानव बम बनकर मुख्यमंत्री को मारेंगी। राशिद ने बम लगा दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। तभी फिर ट्वीट किया गया और लिखा कि गोरखनाथ मठ में आठ जगह सुलेमान भाई ने बम लगा दिया, मुख्यमंत्री के चीथड़े उड़ जाएंगे।  

मेरठ में 10 जगह बम ब्लॉस्ट की बात लिखी गई। जब यह ट्वीट आ रहे थे, तब मुख्यमंत्री गोरखपुर में ही थे, लिहाजा यहां की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई थी। ट्वीट के बाद धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि लेडी डॉन कोई महिला नहीं बल्कि पुरुष है, उसका नाम सोनू सिंह वह फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर का निवासी है।


क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में फिरोजाबाद में एक सप्ताह तक डेरा डाली थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सका। उधर, आगरा पुलिस ने उसे अपने यहां से जुड़े मुकदमे में गिरफ्तार कर लिया। केस की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सोनू को गोरखपुर लेने आने का प्रयास शुरू कर दिया। वारंट बी के जरिए कैंट पुलिस उसे गोरखपुर लेकर आई और यहां कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवा दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed