फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Arrested for forgery by giving fake appointment letter of railway

लालच में ठगी का शिकार: रेलवे की नौकरी ज्वाइन करने कोलकाता पहुंचा युवक, पता चला फर्जी है नियुक्ति पत्र

Fri, 25 Aug 2023 06:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Aug 2023 06:02 PM IST
सार

एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस 29 मार्च 2023 को विजय जायसवाल के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया था, तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Arrested for forgery by giving fake appointment letter of railway
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के बनगाई गांव निवासी एक युवक को रेलवे का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोपी ने नौकरी के नाम पर 5.50 लाख रुपये जालसाज ने वसूले थे। बाद में जब युवक नौकरी के लिए ऑफिस पहुंचा तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई।

विज्ञापन


पता चला है कि आरोपी ने कई और लोगों से भी जालसाजी की है, पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान बनगाई गांव निवासी विजय जायसवाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, विजय ने गांव के ही अजय भारद्वाज ने ठगी की है। अजय बेरोजगार है और नौकरी के तलाश में था। इस दौरान आरोपी विजय ने एक अन्य व्यक्ति का नियुक्ति पत्र दिखाया कि रेलवे में कई पोस्ट पर सीधी भर्ती होती है। चूंकि पीड़ित बेरोजगार है तो उसकी बातों में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कुछ देर में हो सकती है पूर्व मंत्री अमरमणि की रिहाई, भाई ने बताई ये बात

इसके बदले विजय जायसवाल ने पीड़ित अजय भारद्वाज से 20 मई 2018 को दो लाख रुपये तथा बाद में तीन लाख 50 हजार रुपये गांव के ही महेंद्र भारद्वाज के उपस्थिति में यह कहकर लिया था कि जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। 11 जून 2018 ईस्टर्न रेलवे कोलकाता गवर्मेंट ऑफ इंडिया का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
 

पीड़ित नियुक्ति पत्र लेकर इस्टर्न रेलवे के हेड ऑफिस कोलकाता पहुंचा तो ऑफिस द्वारा बताया गया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। तब पीड़ित को लगा कि धोखा देकर कूटरचित रूप से फर्जी नियुक्ति पत्र देकर विजय जायसवाल ने पैसा हड़प लिया गया। जब पीड़ित पैसे की मांग किया तो उसने गाली देकर भगा दिया था।

इसे भी पढ़ें: जानिए कौन है गोरखपुर विश्वविद्यालय की नई महिला कुलपति, संभाल चुकी हैं महत्वपूर्ण पद

इस बात की सूचना पीड़ित ने थाना गुलरिहा को दिया। समझौते के बाद विजय जायसवाल ने दो लाख 67 हजार रुपये वापस कर दिया था। शेष 2,83,000 रुपये में से 2,50,000 रुपये का चेक दिया जो बाउंस कर गया था। यह बात विजय को बताया तो रुपये जल्द वापस करने की बात कह केस करने से मना कर दिया था।

एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस 29 मार्च 2023 को विजय जायसवाल के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धारा में केस दर्ज किया था, तभी से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed