फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Madhumita Shukla murder case: UP Former Minister Amarmani Tripathi Release News Updates

Amarmani Tripathi: कुछ देर में हो सकती है पूर्व मंत्री अमरमणि की रिहाई, भाई ने बताई ये बात

Fri, 25 Aug 2023 06:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Aug 2023 06:18 PM IST
सार

Amarmani Tripathi Release Update : कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। यह खबर सुनकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
Madhumita Shukla murder case: UP Former Minister Amarmani Tripathi Release News Updates
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी। (File photo) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की शुक्रवार देर शाम तक रिहाई हो सकती है। यह बात उनके भाई अजीतमणि ने बताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रिहाई के लिए अभी डीएम ऑफिस में कागजात पूरे कराए जा रहे हैं। दो बॉन्ड भरना था, जिसे भरा जा रहा है। इसके बाद डीएम के पास रिहाई की अनुमति ली जाएगी। रिहाई के पहले बॉन्ड चेक करके वेरिफिकेशन होगा। फिर रिलीज ऑर्डर जेल आएगा। शाम तक रिहा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की रिहाई के लिए डीएम दफ्तर में प्रपत्रों की जांच चल रही है। पांच बॉन्ड भरे गए हैं। 25 लाख रुपये मुचलके के सभी है। इनमें अमन मणि त्रिपाठी, छोटी बहन अलंकृता त्रिपाठी, चचेरा भाई अनंत मणि त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी और चाचा अजीत मणि त्रिपाठी के नाम के बॉन्ड डीएम दफ्तर में जमा किए गए हैं। आरटीओ अधिकारी डीएम दफ्तर पर ही वैरिफिकेशन करवा रहे हैं। यही प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिहाई का आदेश जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की रिहाई के आदेश पर जश्न का माहौल, समर्थकों में खुशी की लहर

वहीं गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पुराने स्पेशल वार्ड में अमरमणि त्रिपाठी भर्ती हैं। वहां इक्का दुक्का लोग मिलने आ रहे हैं, लेकिन किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बताया जा कमरा नंबर 12 से 19 तक अमरमणि का परिवार है। कमरा नंबर 18 व 19 के बाहर महिला पुलिस भी लगा दी गई है। वहीं गोरखपुर दुर्गाबाडी रोड पर स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा है।

Madhumita Shukla murder case: UP Former Minister Amarmani Tripathi Release News Updates
गोरखपुर आवास पर सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। यह खबर सुनकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

खबर की जानकारी मिलते ही नौतनवां कस्बे में पूर्व मंत्री के आवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई है। सभी अपने हिसाब से खुशी का इजहार कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed