फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four couples found in objectionable condition in dhaba at gorakhpur

Gorakhpur News: ढाबे में आपत्तिजनक हालत में मिले चार जोड़े, इसके आड़ में चल रहा था अवैध धंधा

Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो बड़हलगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बड़हलगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2023 10:43 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि चार जोड़े मिले थे, सभी बालिग हैं। युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया जाएगा। जबकि, युवकों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की जाएगी। ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Four couples found in objectionable condition in dhaba at gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर खड़ेसरी दुबौली में चल रहे एक ढाबे पर अवैध धंधा को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर विभिन्न कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में चार जोड़ों को पकड़ लिया। एक किशोरी भी मिली। पकड़े गए जोड़ों को पुलिस थाने ले गई। जबकि, ढाबा संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कई ग्रामीणों ने ढाबे पर पहुंचकर अवैध धंधे को लेकर हंगामा करते हुए पुलिस को सूचना दिए कि ढाबे की आड़ में अवैध धंधा चल रहा है। एक दर्जन जोड़े ढाबे के अंदर आपत्तिजनक हालत में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की तो ढाबा संचालक मौका पाकर फरार हो गया। इस बीच चार जोड़े बालिग मिले। वहीं एक किशोरी भी मिली, उसके साथ आया युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही बड़हलगंज सहित आसपास के होटलों में हड़कंप मच गया। बताया गया कि यह धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा था। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी, लेकिन इस धंधे पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही थी। अचानक हुई छापेमारी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने कहा कि चार जोड़े मिले थे, सभी बालिग हैं। युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया जाएगा। जबकि, युवकों के खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की जाएगी। ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed