फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrest

कनेक्शन के नाम पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
arrest
कनेक्शन के नाम पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार
विज्ञापन

- गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा, कोतवाली में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर दस हजार रुपये की घूस लेते समय विद्युत निगम के जेई को एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को पकड़ा। इस संबंध में एंटी करप्शन यूनिट गोरखपुर की टीम के प्रभारी रामधारी मिश्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विद्युत वितरण उपकेंद्र पुरानी बस्ती में तैनात अवर अभियंता (जेई) अभिषेक ओझा के विरुद्ध कोतवाली क्षेत्र के जामडीह निवासी सुधाकर पांडेय ने एंटी करप्शन गोरखपुर यूनिट के कार्यालय में शिकायत की थी। सुधाकर ने टीम को बताया था कि पांडेय बाजार में वह दुकान खोलना चाहते थे। इसमें विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। एक वाट के कनेक्शन के लिए नियमानुसार 22 सौ रुपये शुल्क जमा किया। बावजूद इसके उनसे जेई ने दस हजार रुपये की डिमांड की थी। योजना के अनुसार एंटी करप्शन टीम बृहस्पतिवार को पहुंच गई। सादे कपड़ों में टीम शिकायतकर्ता के साथ पुरानी बस्ती सब स्टेशन पहुंची। सुधाकर ने जेई को जैसे ही रुपये सौंपे टीम ने पकड़ लिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रामधारी मिश्र, निरीक्षक चंद्रेश यादव के साथ प्रवीण, महबूब आलम, शैलेन्द्र राय, राघवेन्द्र सिंह, चंद्रभान मिश्र, शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed