फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   arrangement from Gorakhpur administration face traffic jams with pollution

Gorakhpur News: गोरखपुर प्रशासन का कोई इंतजाम नहीं, प्रदूषण के साथ जाम भी झेलिए

Fri, 24 Nov 2023 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Nov 2023 01:57 PM IST
सार

गोरखपुर शहर के तकरीबन सभी इलाकों में मैरिज हाउस व होटल हैं, जहां पर शादी समारोह का आयोजन होता है। शादी के समय पार्किंग सड़क पर ही होती है, जिस वजह से सड़कें संकरी हो जाती हैं। इसी बीच जब बरात आती है तो जाम अपने आप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।

विज्ञापन
arrangement from Gorakhpur administration face traffic jams with pollution
गोरखपुर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से कोई खास इंतजाम नजर नहीं आ रहा है। इससे लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। अभी तो शादी की तैयारी में खरीदारी को आने वाले लोगों की भीड़ ने ही जाम बढ़ाया है। अब शादी का समय भी शुरू हो गया है। ऐसे में मैरिज हाउस के बाहर गाड़ियों से लगने वाले जाम में फंसे तो झेलना तय है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहर के तकरीबन सभी इलाकों में मैरिज हाउस व होटल हैं, जहां पर शादी समारोह का आयोजन होता है। शादी के समय पार्किंग सड़क पर ही होती है, जिस वजह से सड़कें संकरी हो जाती हैं। इसी बीच जब बरात आती है तो जाम अपने आप बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी मोहद्दीपुर व बेतियाहाता, रुस्तमपुर में भी लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। मोहद्दीपुर में सुबह से शुरू जाम शाम सात बजे तक जारी रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी है कि सड़क पर दोनों ही ओर गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं, जिस वजह से सड़कें संकरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मोहद्दीपुर चौराहों पर अब भी ऑटो वाले सवारी उतार और चढ़ा रहे हैं, जो जाम की सबसे बड़ी वजह बनते हैं। कुछ यही हाल यूनिवर्सिटी चौक पर भी है, जहां पर सड़क किनारे ऑटो वालों का कब्जा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed