{"_id":"635a2ec5a727ed270007584b","slug":"army-soldier-bike-did-not-land-at-station-fierce-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: स्टेशन पर नहीं उतरी सेना के जवान की बाइक, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: स्टेशन पर नहीं उतरी सेना के जवान की बाइक, जमकर हुआ हंगामा
Thu, 27 Oct 2022 12:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:39 PM IST
सार
बुधवार को आनंदविहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर आने के लिए खड़ी सप्तक्रांति एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी। कोच में घुसने में यात्रियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, सत्याग्रह और आम्रपाली एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। स्पेशल ट्रेनों के टिकट तत्काल बुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर ताजा समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मूतवी से भागलपुर जा रही अमरनाथ एक्सप्रेस में सेना के जवान ने अपनी बाइक उतारे जाने को लेकर हंगामा कर दिया। पार्सल ज्यादा होने के कारण जवान की बाइक को उतारा नहीं जा सका था। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन
दरअसल, सेना का जवान जम्मू से गोरखपुर की यात्रा के लिए ट्रेन में चढ़ा था। उसने पार्सल में एक बाइक बुक कराई थी। बुधवार की रात 8:40 बजे प्लेटफार्म तीन पर ट्रेन जब गोरखपुर पहुंची तो जवान की बाइक को पार्सल यान से रेलवे कर्मचारी नहीं उतार पाए। इस पर सेना के जवान ने अपनी बाइक को उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसे लेकर रेलकर्मियों और सेना के जवान में कहासुनी हो गई। गार्ड शीतल प्रसाद ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। आरपीएफ के जवानों ने पहुंच कर सेना के जवान को समझा। आश्वस्त किया कि ट्रेन जब वापसी में आएगी तो बाइक उतार ली जाएगी। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
ट्रेनों में उमड़ी भीड़, स्पेशल से भी राहत नहीं
छठ पर्व पर रुटीन ही नहीं, पूजा स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ट्रेन में जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू हो रही है, सीटें फुल हो जा रही हैं।
बुधवार को आनंदविहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर आने के लिए खड़ी सप्तक्रांति एक्सप्रेस में जबरदस्त भीड़ थी। कोच में घुसने में यात्रियों को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, सत्याग्रह और आम्रपाली एक्सप्रेस में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। स्पेशल ट्रेनों के टिकट तत्काल बुक हो जा रहे हैं।
सिस्टम में लोड होते ही एक मिनट के अंदर स्पेशल ट्रेनों के कन्फर्म टिकट आनलाइन बुक हो जा रहे हैं। लोगों को रेलवे के काउंटरों तक पहुंचने की आवश्यकता नहीं पड़ रही। यह हाल तब है, जबकि पूर्वोत्तर रेलवे में 70 पूजा एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।