{"_id":"64832d8b01450d5c6b0a82ec","slug":"army-officers-mother-absconded-with-four-gold-bracelets-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-200377-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सैन्य अफसर की मां के सोने के चार कंगन लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सैन्य अफसर की मां के सोने के चार कंगन लेकर फरार
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के बिछिया स्थित मंदिर में पूजा करते समय पहुंचा था जालसाज
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में बिछिया स्थित शहीद शिव सिंह क्षेत्रीय की प्रतिमा के पास शिव मंदिर में मंगलवार सुबह पूजा कर रहीं सैन्य अफसर की मां को झांसे में लेकर जालसाज उनके दोनों हाथों के सोने के चार कंगन लेकर फरार हो गया। पीड़िता के दामाद बीएसएफ कमांडेंट धर्मेंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात शाहपुर पुलिस केस दर्ज किया।
बिछिया निवासी बिंदा देवी मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान हेलमेट लगाए बाइक से एक युवक पहुंचा और चाची कह कर नमस्ते किया। बिंदा ने कहा बाबू हम आपको जानते नहीं हैं।
इसी दौरान युवक बाइक से उतर कर चबूतरे के पास बैठ गया। बोला कि प्रवीण भैया की मम्मी हैं न आप? भैया ने भाभी के लिए सोने का कंगन बनवाने का ऑर्डर दिया है। कूड़ाघाट में मेरी दुकान है। मेरे भाई भी एयरफोर्स में है, वह अगस्त में रिटायर हो रहे हैं। प्रवीण भैया भी रिटायर होने वाले हैं।
विज्ञापन
कहा, भैया सरप्राइज देने के लिए आपके कंगन की नाप लेकर भाभी के लिए कंगन बनाने के लिए कहें हैं। महिला ने कहा कि बेटे से बात करा दीजिए। जालसाज प्रवीण से फोन पर बात करने का नाटक करते हुए कहा कि भैया के अधिकारी आ गए हैं। बाद में बात करेंगे। उन्होंने कहा है कि दोनों कंगन मम्मी से ले लीजिए। दुकान से नाप लेने के बाद मम्मी को लौटा दीजिएगा।
यह सब बात सुनने के बाद बुजुर्ग महिला जालसाज के बहकावे में आ गईं और दोनों हाथों के कंगन निकाल कर दे दीं। जालसाज कंगन लेकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर बेटे से बात करने के बाद जालसाजी की जानकारी हुई। बेटा एयरफोर्स अधिकारी है और बाहर तैनात है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जालसाज की तलाश कर रही है।