फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Army Naib Subedar died in road accident on Agra Lucknow express way

भतीजी की शादी के लिए घर लौट रहे थे नायब सूबेदार, सड़क हादसे में गई जान, दो घायल

Fri, 12 Jun 2020 08:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/कन्नौज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Jun 2020 08:24 AM IST
सार

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
  • कार में सवार नायब सूबेदार के साले और गाजीपुर का युवक हुआ घायल

विज्ञापन
Army Naib Subedar died in road accident on Agra Lucknow express way
जयपुर यूनिट में तैनात नायब सूबेदार शिवशंकर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छुट्टी लेकर भतीजी की शादी के लिए घर लौट रहे सेना की जयपुर यूनिट में तैनात नायब सूबेदार की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से बुधवार रात मौत हो गई। हादसे में कार में सवार नायब सूबेदार का साले जो खुद भी सूबेदार हैं और गाजीपुर का युवक घायल हो गया। दोनों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग बृहस्पतिवार को कन्नौज पहुंचे।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जंगल कौड़िया निवासी शिवशंकर (46) पुत्र राम जतन सिंह यादव जयपुर में यूनिट-58 में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे। उनके साले गोरखपुर के ही गुनगुन कोटा तिवारीपुर निवासी राजेश (40) पुत्र सुनाई लाल यादव भी उसी यूनिट में सूबेदार हैं।
विज्ञापन


दोनों गाजीपुर जिले के थाना नक्साहार गंग नहर निवासी चंदन सिंह (25) पुत्र देवी दयाल के साथ जयपुर से गोरखपुर अपनी गाड़ी से लौट रहे थे। बुधवार रात लगभग एक बजे तालग्राम के मछरैया गांव के सामने अस्थायी बैरियर पर कार चला रहे शिवशंकर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में शिवशंकर की मौके पर मौत हो गई और राजेश व चंदन सिंह घायल हो गए। यूपीडा कर्मियों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

घटना की सूचना पर बड़े भाई रवाना

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह पांच बजे शिवशंकर के बड़े भाई भवनाथ यादव को हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पट्टीदार राकेश यादव, चालक राघवेंद्र निषाद व गांव के अन्य लोगों के साथ वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

भवनाथ भी सेना से तीन साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भवनाथ के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। एक बेटा आर्मी में है। दो लड़कियों में छोटी लड़की की शादी इसी महीने 25 को होनी है। उसमें शामिल होने के लिए ही शिवशंकर छुट्टी लेकर गोरखपुर लौट रहे थे।

शिवशंकर दो बच्चों के पिता थे। बड़ा बेटा नितेश उर्फ अंशू 12वीं का छात्र है जबकि बेटी निक्की यादव ने इसी साल दसवीं की परीक्षा पास की है। दसवीं पास की है। शिवशंकर तीन महीने पहले गांव आए थे। करीब एक महीन रहने के बाद लौटे थे। बुधवार की रात करीब दस बजे पत्नी मंजू देवी उनकी अंतिम बार बात हुई थी। शाम तक पत्नी और बच्चों को मौत की खबर नहीं दी गई थी।

छह में से पांच भाई सेना में

जंगल कौड़िया निवासी शिवशंकर यादव सेना में नायब सूबेदार थे। वह राजेश यादव के बुआ के दमाद थे। राजेश यादव छह भाइयों में पांचवें नंबर के हैं। उनके चार भाई सेना से रिटायर हो चुके हैं। बड़े भाई रामबचन सूबेदार पद से रिटायर हैं, दूसरे भाई बुद्धु यादव घर पर रहते हैं खेतीबारी करते हैं।

तीसरे भाई रामअचल भी सूबेदार पद से रिटायर हैं। चौथे नंबर के भाई विनोद यादव हवलदार पद से रिटायर हैं। पांचवें नंबर पर राजेश यादव खुद हैं जो सूबेदार हैं वहीं छोटे भाई ओमवीर यादव सेना में 15 साल की सेवा देकर रिटायर हो गए हैं। वे अब बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed