{"_id":"661afff9cbabe8223709a704","slug":"aries-sankranti-will-have-favorable-effect-on-six-zodiac-signs-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-524829-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेष संक्रांति से छह राशियों पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेष संक्रांति से छह राशियों पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव
Sun, 14 Apr 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
-शोभन नामक दुर्लभ शुभ योग में घटित हुई मेष संक्रांति
-सूर्य के राशि परिवर्तन से छह राशियों पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। 13 अप्रैल शनिवार को सूर्य ने मीन से मेष राशि में प्रवेश किया। ज्योतिर्विदों के अनुसार मेष संक्रांति है। ज्योतिर्विदों के अनुसार मकर संक्रांति की तरह मेष संक्रांति भी महत्वपूर्ण है। सूर्य के राशि परिवर्तन से छह राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार में सतुआ संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार सूर्य ने मीन राशि से मेष राशि में रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर प्रवेश किया। रविवार दोपहर 12 बजे से पहले तक मेष संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार इस दिन से नए सौर वर्ष का प्रारंभ माना जाता है। वर्ष में कुछ 12 संक्रांतियां होती है, जिनमें मेष और मीन संक्रांति महत्वपूर्ण हैं। इस बार शोभन नामक दुर्लभ योग में मेष संक्रांति हो रही है, जो महत्वपूर्ण है। ज्योतिर्विद शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि सूर्य जिस राशि पर स्थित हो, उसे छोड़कर जब दूसरी राशि में प्रवेश करे, उस समय का नाम संक्रांति है।
इस दिन सूर्य नारायण की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस परिवर्तन से छह राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि शाेभन नामक दुर्लभ योग में मेष संक्रांति है। इसमें सूर्य की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन
मेष राशि -पिता से लाभ, नौकरी में सफलता बनी रहेगी। -वृषभ राशि -आय से अधिक व्यय का योग। - मिथुन राशि-- स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।-- कर्क राशि -- जमीन जायदाद के कार्य में सफलता के योग बनेंगे।-- सिंह राशि -उत्तम स्वास्थ्य, बिगड़े कार्यों में सुधार, संतानों की उन्नति।-- कन्या -- - भूमि और संपत्ति संबंधित विवाद।-- तुला राशि -- संतानों की उन्नति में अवरोध मिलेगा।- वृश्चिक राशि -- विजय, धन प्राप्ति, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। -धनु राशि -- आर्थिक लाभ, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।-- मकर राशि -- स्वास्थ्य संबंधी समस्या। कुंभ राशि -- कार्य में विलंब का योग।-- मीन राशि -- उत्तम यात्रा, वाहन लाभ, भूमि क्रय का योग।
विज्ञापन
-सूर्य के राशि परिवर्तन से छह राशियों पर पड़ेगा अनुकूल प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। 13 अप्रैल शनिवार को सूर्य ने मीन से मेष राशि में प्रवेश किया। ज्योतिर्विदों के अनुसार मेष संक्रांति है। ज्योतिर्विदों के अनुसार मकर संक्रांति की तरह मेष संक्रांति भी महत्वपूर्ण है। सूर्य के राशि परिवर्तन से छह राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार में सतुआ संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
पंचांग के अनुसार सूर्य ने मीन राशि से मेष राशि में रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर प्रवेश किया। रविवार दोपहर 12 बजे से पहले तक मेष संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार इस दिन से नए सौर वर्ष का प्रारंभ माना जाता है। वर्ष में कुछ 12 संक्रांतियां होती है, जिनमें मेष और मीन संक्रांति महत्वपूर्ण हैं। इस बार शोभन नामक दुर्लभ योग में मेष संक्रांति हो रही है, जो महत्वपूर्ण है। ज्योतिर्विद शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि सूर्य जिस राशि पर स्थित हो, उसे छोड़कर जब दूसरी राशि में प्रवेश करे, उस समय का नाम संक्रांति है।
विज्ञापन
इस दिन सूर्य नारायण की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। इस परिवर्तन से छह राशियों पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिर्विद मनीष मोहन ने बताया कि शाेभन नामक दुर्लभ योग में मेष संक्रांति है। इसमें सूर्य की उपासना करनी चाहिए।
विज्ञापन
मेष राशि -पिता से लाभ, नौकरी में सफलता बनी रहेगी। -वृषभ राशि -आय से अधिक व्यय का योग। - मिथुन राशि