फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   apply for compartment marks correction in CBSE Board

CBSE: कंपार्टमेंट, अंक सुधार के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

Fri, 29 Jul 2022 01:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Jul 2022 01:39 PM IST
सार

मूल्यांकित कॉपियों की फोटोकॉपी के लिए 8 और 9 अगस्त को आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के पांच सौ रुपये लिए जाएंगे। पुनर्मूल्यांकन के लिए 13 और 14 अगस्त को आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक सवाल का सौ रुपये शुल्क लगेगा। सारे आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे।

विज्ञापन
apply for compartment marks correction in CBSE Board
सीबीएसई 10वीं की टर्म-2 बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा, अंक सुधार और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी कॉपी लेने की समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन


30 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के 300 रुपये शुल्क देकर आवेदन किया जा सकेगा। 31 जुलाई से एक अगस्त तक आवेदन पत्र दो हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ स्वीकार किया जाएगा। गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि फार्म भरने में विद्यार्थियों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन


परीक्षा संगम के जरिए जमा होगा सूची
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा, अंक सुधार के लिए दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की सूची ऑनलाइन जमा होगी। स्कूल, परीक्षा संगम एप में दिए गए लिंक के जरिए सूची जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका के लिए नौ तक करें आवेदन
मूल्यांकित कॉपियों की फोटोकॉपी के लिए 8 और 9 अगस्त को आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका के पांच सौ रुपये लिए जाएंगे। पुनर्मूल्यांकन के लिए 13 और 14 अगस्त को आवेदन कर सकेंगे। प्रत्येक सवाल का सौ रुपये शुल्क लगेगा। सारे आवेदन ऑनलाइन ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed