{"_id":"666df6958f692f7cc00fea86","slug":"apheresis-machine-will-be-installed-in-the-blood-bank-platelets-will-be-available-without-drawing-blood-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-590404-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ब्लड बैंक में लगेगी एफ्रेसिस मशीन, बिना खून निकाले मिल जाएगा प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ब्लड बैंक में लगेगी एफ्रेसिस मशीन, बिना खून निकाले मिल जाएगा प्लेटलेट्स
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में खून से प्लेटलेट्स निकालने वाली एफ्रेसिस मशीन आ गई है। इसका इंस्टालेशन बाकी है। इस मशीन के लग जाने पर डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की समस्या का समाधान हो जाएगा। ऐसा इसलिए कि यह मशीन खून से प्लेटलेट्स अलग कर निकाल लेती है। इसके लिए ब्लड बैंक के वेटिंग रूम को चिह्नित किया गया है। वेटिंग रूम को दूसरी कमरे में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि महीने भर में यह मशीन चालू हो जाएगी।
बता दें कि अभी जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन है, जो डोनर का ब्लड निकालने के बाद उसमें से प्लेटलेट्स निकालकर उसे अलग करता है। इसमें वक्त अधिक लगता है। डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने पर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ती है तो सेपरेटर मशीन के सहारे काम में दिक्कत आती है। इसलिए नई तकनीक वाली मशीन की डिमांड की गई थी। नई मशीन बिना ब्लड निकाले सीधा प्लेटलेट्स निकल देगी। इससे शरीर में हीमोग्लोबीन में भी कमी नहीं आएगी।
ब्लड बैंक को जो मशीन मिली है, उसके बहुत फायदे हैं। उन्हें ब्लड बैंक के वर्तमान वेटिंग हाॅल में इस मशीन को स्थापित करने का सुझाव दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द मशीन स्थापित कर इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. आशुतोष द्विवेदी, सीएमओ