फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Apart from the student, the police is investigating the details of seven mobile phones.

Gorakhpur News: छात्रा के अलावा सात मोबाइल फोन की डिटेल खंगाल रही पुलिस

Wed, 13 Mar 2024 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Apart from the student, the police is investigating the details of seven mobile phones.
- खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव में मां को नशीला पदार्थ सुंघा किया बेहोश, छात्रा को उठाने का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में महाशिवरात्रि की रात मां को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश होने के बाद बेटी को उठा ले जाने के मामले में पुलिस सात मोबाइल फोन की डिटेल खंगालने में लगी है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा रखा है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मोबाइल अक्सर स्विच ऑफ रह रहा है, जिससे लोकेशन ट्रेस होने में दिक्कत हो रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी गांव के पास के ही स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। पिता सात मार्च को लखनऊ चले गए। घर में मां और बेटी थी। बताया जा रहा है कि आठ मार्च की रात में छात्रा मां से बाथरूम जाने की बात कहकर बिस्तर से उठी और अकेले जाने लगी। जिस पर मां भी साथ चलने की बात कहकर उठी। दोनों साथ में आ रहे थे, तभी मेन दरवाजे से खट-खट की आवाज आई। छात्रा की मां ने जैसे ही दरवाजा खोला, किसी ने गाल पर थप्पड़ जड़ नीचे गिरने पर नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बेहोश हो गई। दूसरे दिन सुबह जब होश आया तो देखा कि बाहर से फाटक बंद है। इधर-उधर बेटी को ढूंढने लगी, लेकिन वह नहीं मिली। छात्रा साथ में एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी लिए है। पुलिस मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर तलाश में जुटी है। इसके अलावा पुलिस सात संदिग्धों का मोबाइल फोन भी खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मोबाइल फोन कभी-कभी ऑन हो रहा है। अक्सर मोबाइल फोन बंद बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सर्विलांस पर लगाए गए संदिग्ध नंबरों के जरिये छात्रा को बरामद करने में लगी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन के अलावा सात और संदिग्ध मोबाइल फोन का डिटेल खंगाला जा रहा है। जल्द ही सफलता मिल जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि सर्विलांस से कुछ मोबाइल फोन का डिटेल खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द छात्रा और आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed