{"_id":"623ab99b10bb637dfb2a3c14","slug":"aparajita-100-million-smiles-women-will-become-aparajita-through-employable-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: रोजगारपरक प्रशिक्षण से अपराजिता बनेंगी महिलाएं, एक अप्रैल में शुरू होगा नया प्रशिक्षण सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: रोजगारपरक प्रशिक्षण से अपराजिता बनेंगी महिलाएं, एक अप्रैल में शुरू होगा नया प्रशिक्षण सत्र
Wed, 23 Mar 2022 11:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रहीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं और युवतियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर हुनरमंद व आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। अमर उजाला की ‘अपराजिता’ 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत सामाजिक संगठन जन शिक्षण संस्थान गोरखपुर शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र बनाकर एक अप्रैल से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करेगा। प्रशिक्षण निपाल क्लब गोरखपुर में होगा। इसके बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार शुरू करेंगी।
विज्ञापन
दरअसल, पूर्वांचल में महिलाओं की बदहाली के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होना है। महिलाओं में हुनर तो है, लेकिन समुचित प्रशिक्षण के अभाव में स्वयं का रोजगार शुरू करने की बात सोच भी नहीं पातीं। कुछ ऐसी हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण तो ले रखा है, लेकिन आत्मविश्वास की कमी के चलते उन्होंने खुद को घर के चूल्हे-चौके तक सीमित रखा है। ऐसी महिलाओं व युवतियों के लिए अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान की निदेशक नमिता सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, अचार-चटनी, जूस बनाने व हैंडीक्रॉफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाणपत्र मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। सामान्य वर्ग के प्रशिक्षाणार्थियों को प्रतिमाह 40 रुपये शुल्क देना है। ओबीसी व अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए प्रशिक्षण निशुल्क है।
विज्ञापन
शुरू हो गया है पंजीकरण
मोहद्दीपुर स्थित श्रीश्री गोपाल मंदिर के सामने अमर उजाला के सिटी कार्यालय में प्रशिक्षण के लिए महिलाओं व युवतियों का पंजीकरण किया जा रहा है। एक अप्रैल में प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
किसी भी तरह की जानकारी मोबाइल नंबर 6394153108 से प्राप्त की जा सकती है।