फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anurag home coming trapped in Ukraine at Gorakhpur

Russia Ukraine war: यूक्रेन में फंसे अनुराग की घर वापसी, मां ने गले लगाया तो छलक उठे आंसू

Mon, 28 Feb 2022 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Feb 2022 11:22 AM IST
सार

कुसम्ही बाजार के अनुराग सिंह यूक्रेन में उजहोरोड नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र हैं। अनुराग के पिता राजनाथ सिंह दुबई में रहते हैं। उनके दोनों भाई कृष्ण कुमार सिंह और मोहन कुमार सिंह इंजीनियर हैं और दुबई में ही हैं।

विज्ञापन
Anurag home coming trapped in Ukraine at Gorakhpur
यूक्रेन से लौटे अनुराग का गोरखपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूक्रेन में फंसे एमबीबीएस के छात्र अनुराग कुमार सिंह रविवार को अपराह्न चार बजे गोरखपुर पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रशासन ने घर तक पहुंचाया। घर पहुंचते ही मां ने बेटे को गले से लगा लिया। मां और बहन की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

विज्ञापन


वहीं, रिश्तेदार और शुभचिंतकों ने भी घर पहुंचकर हालचाल लिया। उधर, गोरखपुर के दो और छात्र मनुशरण श्रीवास्तव और संदीप सिंह रविवार की रात में रोमानिया एयरपोर्ट पहुंच गए। सोमवार को उनके दिल्ली पहुंचने के उम्मीद है।
विज्ञापन


कुसम्ही बाजार के अनुराग सिंह यूक्रेन में उजहोरोड नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के छात्र हैं। अनुराग के पिता राजनाथ सिंह दुबई में रहते हैं। उनके दोनों भाई कृष्ण कुमार सिंह और मोहन कुमार सिंह इंजीनियर हैं और दुबई में ही हैं। गोरखपुर में रह रहीं मां शारदा देवी ने जबसे यूक्रेन पर हमले की खबर सुनी है, परेशान थीं। बेटे की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही थीं। अनुराग के घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मां ने कलेजे के टुकड़े को गले से लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने बताया कि जिस विमान से वह दिल्ली आए, उसमें यूपी व बिहार के 25 छात्र थे। गोरखपुर और आसपास के जिले में वह अकेले थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी ने एक दूसरे को हाथ मिलाकर विदा किया।

 

आपबीती

अनुराग कुमार सिंह, एमबीबीएस सेकेंड ईयर, उजहोरोड नेशनल यूनिवर्सिटी, यूक्रेन (स्थानीय निवासी कुसम्ही बाजार, गोरखपुर) ने बताया कि तीन दिनों तक डर और भय के माहौल में रात गुजरी। उजहोरोड सिटी में हम थे, वहां हमले का असर कम था। लेकिन, रात में जब लड़ाकू विमान गरजते हुए गुजरती थीं तो एक बार रूह कांप जाती थी। शुक्रवार को तो बमबाजी भी हुई।

हम सभी लोग उजहोरोड नेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में थे। हॉस्टल से बाहर निकलना मना था। सिटी में शाम सात बजे से सुबह दस बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया था। हॉस्टल में रहने के कारण खाने-पीने की दिक्कत नहीं हुई। यूक्रेन से हंगरी तक जाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बस की व्यवस्था की। सामान कम ले आने की अनुमति थी तो हमने एक बैग में जरूरी सामान रखा लिया।

बाकी लगेज, कॉलेज में ही रखवा दिया था। रविवार की सुबह हम लोग दिल्ली पहुंच गए। किराया नहीं देना पड़ा, सारी व्यवस्था सरकार ने की। वहां से फ्लाइट से गोरखपुर भेजा गया। घर सकुशल आने पर इतनी खुशी है कि बयां नहीं कर सकता। मुझे विश्वास था कि सरकार हमें लाने की व्यवस्था करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed