{"_id":"639af039b2227f120d1a0100","slug":"anurag-bhadoria-mother-in-law-appeals-to-cm-yogi-regarding-his-controversial-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित टिप्पणी पर बवाल: अनुराग भदौरिया की पक्ष उतरीं उनकी सास, CM योगी से बोलीं- दामाद है, माफ कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित टिप्पणी पर बवाल: अनुराग भदौरिया की पक्ष उतरीं उनकी सास, CM योगी से बोलीं- दामाद है, माफ कर दीजिए
Thu, 15 Dec 2022 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Dec 2022 03:31 PM IST
सार
लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने बीते शुक्रवार देर शाम अनुराग भदौरिया के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व सांसद व अनुराग की सास सुशीला सरोज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाइव टीवी डिबेट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ब्रह्मलीन गुरु महंत अवेद्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करना सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया पर भारी पड़ गया है। लखनऊ में हजरतगंज पुलिस ने बीते शुक्रवार देर शाम उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामले में पूर्व सांसद व अनुराग की सास सुशीला सरोज का कहना है कि हमें परेशान किया जा रहा है। ये घर अनुराग का नहीं है। मेरा है। अनुराग को न्याय मिलेगा। सीएम योगी ने गुहार लगाते हुए कहा है कि उनके दामाद को माफ कर दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मैं भी गोरखपुर की बेटी हूं। आपके मठ से 14 किलोमीटर दूरी पर रहती हूं। पूर्वांचल में लोगों की जुबान ऐसे ही फिसलती रहती है। आप जानते हैं कि गोरखपुर के लोग भी किस तरह से नाम लेते हैं, तो इस तरह एक बहन के नाते वो हमारा दामाद है, उसे क्षमा कर दीजिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ दो बार लोकसभा में मेंबर भी रही हूं, तो अगर आप क्षमा कर सकते हैं तो कर दें। अगर समाजवादी पार्टी से होने के कारण क्षमा नहीं करेंगे तो कोर्ट हमारा पक्ष रखेगा। हमें उम्मीद है कि कोर्ट हमारी बात सुनेगा।
पूर्व सांसद ने आगे कहा कि एफआईआर लिखे जाने के अगले दिन पुलिस हमारे घर आ गई। हमें मौका ही नहीं दिया गया। आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह तो लगता है कि नागरिकता से वंचित कर देंगे। उन्होंने आजम खान का जिक्र करते हुए कहा कि उन पर जो मुकदमा चल रहा है वो तो चल ही रहा है लेकिन आपने उनका वोट डालने का अधिकार भी छीन लिया, इस तरह क्या नागरिकता का अधिकार भी छीन लेंगे।