फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anupriya Patel said Apna Dal raising voice of  oppressed and stressed formation of Ministry of Backward Classes Welfare

कुशीनगर: अनुप्रिया पटेल बोलीं- दबे-कुचले की आवाज उठा रही अपना दल, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन पर दिया जोर

Sun, 05 Dec 2021 08:22 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कसया (कुशीनगर) Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 08:22 PM IST
सार

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि न्यायपालिका में सामाजिक विविधता की झलक दिखनी चाहिए, जो नहीं है। मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की वर्तमान व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन की जरूरत बताई।

विज्ञापन
Anupriya Patel said Apna Dal raising voice of  oppressed and stressed formation of Ministry of Backward Classes Welfare
अनुप्रिया पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बुद्ध की पावन धरती को स्पर्श कर जीवन धन्य हो गया। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल बुद्ध के शरण में चले गए थे। यहां के आभास मात्र से ही असीम ऊर्जा से मन ओत-प्रोत कर रहा है। वहीं शांति व मानवता की तरफ जाने की प्रेरणा भी दे रहा है। ये बातें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहीं। 

विज्ञापन


वह रविवार को बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के क्रीड़ांगन में आयोजित लक्ष्य-2022 विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का अपार संख्याबल विजय सुनिश्चित करने की ओर संकेत है और यह विजय संकल्प रैली भी है। यह सुखद संयोग है। यहां अभूतपूर्व ऊर्जा का एहसास हो रहा है। इसकी वजह भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। बेहद प्रसन्नता हो रही है। सामूहिक तपस्या का फल है कि अपना दल प्रदेश से देश की संसद तक प्रतिनिधित्व कर रही है। अपना दल सामाजिक न्याय की विचारधारा को बढ़ाने का काम कर रही है।  
विज्ञापन


प्रदेश से लेकर देश के सदन तक पिछड़े, दबे व कुचले की आवाज अपना दल उठाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की न्यायपालिका में काफी विसंगति है। वह जजों के पदों को लेकर है। व्यापक परिवर्तन की आवाज उठाने का काम कर रही हूं। जजों की कमी को भी पूरा करना जरूरी है, जिससे लंबित वादों व मुकदमों का समय से निस्तारण हो और धन, समय की बचत हो। ऐसा करने के लिए देश स्तर पर एक स्तरीय न्यायिक परीक्षा कराने की अपना दल वकालत करता है। लेकिन इसके लिए सबका साथ चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मान सम्मान की लड़ाई लड़ रही अपना दल 
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में सामाजिक विविधता की झलक दिखनी चाहिए, जो नहीं है। मंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं की वर्तमान व्यवस्थाओं में भी परिवर्तन की जरूरत बताई। कहा कि अधिक कट ऑफ के बाद ही दबे, कुचले व दलित को जगह मिल रही है। यह अन्याय है, इसे दूर करना होगा। लेकिन भागीदारी से ही इसे हासिल किया जा सकता है। अपना दल मान सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। दल समतामूलक समाज की पक्षधर है। दल को और मजबूत करने की जरूरत है। इससे ही सामाजिक न्याय की तलवार की धार तेज होगी। इसके लिए निरंतर संघर्ष करती आ रही हूं। 

पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलाने का काम किया
नीट की परीक्षा में अपना दल ने ही पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलाने का काम किया। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की तर्ज पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन पर जोर दिया। इसके लिए जनप्रतिनिधियों की संख्या बल जरूरी है। दल मजबूत होगा तो काम होगा। अपना दल 2022 में मजबूती से चुनाव लड़ाने जा रही है। अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में दल की आंधी चल रही है। यूपी की सरकार में अपना दल की भूमिका बढने जा रही है।


महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल कुशीनगर पहुंचने के बाद महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचीं। वहां विशेष पूजा-अर्चना कीं तथा भगवान बुद्घ की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद भगवान बुद्ध, सरदार पटेल व डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तब बुद्ध इंटर कॉलेज के क्रीड़ागन पर आयोजित लक्ष्य 2022 विजय संकल्प रैली में गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed